फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampatkumaracharya and Ramprapannacharya worshipped Lord Krishna in varanasi devotees enthralled hear chanting

Varanasi News: संपतकुमाराचार्य और रामप्रपन्नाचार्य ने किया श्रीकृष्ण पूजन, महामंत्र का जाप सुन विभोर हुए भक्त

Wed, 28 Aug 2024 11:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 28 Aug 2024 11:04 PM IST
सार

Varanasi News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मठों में कथा का भी आयोजन किया गया। सैकड़ों भक्तों ने श्रीकृष्ण की लीला सुन विभोर हो गए। भक्तों में प्रसाद का भी वितरण किया गया।

विज्ञापन
Sampatkumaracharya and Ramprapannacharya worshipped Lord Krishna in varanasi devotees enthralled hear chanting
पूजन करते संपतकुमाराचार्य और रामप्रपन्नाचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम रही। वैष्णव संप्रदाय के लोगों ने अपने-अपने मठों में लड्डू गोपाल के जन्मोत्सव का विहंगम आयोजन किया। सामनेघाट स्थित श्रीवैष्ण मठ और अस्सी स्थित रामानुज कोट परिसर में विधि-विधान से जन्माष्टमी आयोजन हुआ। इसके बाद भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। मठों में जहां सोहर और हरेकृष्णा महामंत्र का जाप हो रहा था।

विज्ञापन


अशोक की पत्तियों और करौंदे से कदंब की डाल सजी थी तो छोटे-छोटे खिलौने भी लड्डू गोपाल के स्वागत में सजाए गए थे। घड़ी की सुइयों ने जैसे 12 बजाए तो शंख ध्वनि, डमरू, घंटा और घड़ियाल की ध्वनि के बीच लड्डू गोपाल ने जन्म लिया। अभिषेक के बाद लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाकर प्रसाद का वितरण किया गया।
विज्ञापन


श्रीवैष्ण मठ के पीठासीन जगद्गुरु संपतकुमाराचार्य ने कहा कि जन्माष्टमी का महापर्व अन्याय, अहंकार एवं अत्याचार को शमन करने का पर्व है। जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के अवतार और उनके जीवन की महिमा को स्मरण कराती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, त्रिदंडी स्वामी रामप्रपन्नाचार्य ने कहा कि श्रीकृष्ण का जन्म, बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। उनके जन्म के बाद ही धरती के सारे कष्ट और पाप खत्म होते गए। रामप्रपन्नाचार्य ने प्रभु श्रीकृष्ण की भव्य आरती उतारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed