{"_id":"56ef08a94f1c1b0942f1532d","slug":"samnegat-bridge-begins-in-september","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितंबर में चालू होगा सामनेघाट पुल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितंबर में चालू होगा सामनेघाट पुल
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:01 AM IST
विज्ञापन
प्रगति समीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। गंगा नदी पर निर्माणाधीन सामने घाट पुल को सितंबर तक हर हाल में तैयार कर दें। अब और हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी, सितंबर में ही इसका लोकार्पण होगा। सर्किट हाउस में रविवार को निर्माणाधीन पुलों की प्रगति की समीक्षा बैठक में यह निर्देश लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल ने सेतु निगम के अभियंताओं को दिया। हिदायत दी कि किसी भी सूरत में काम में देरी नहीं होनी चाहिए। आमजन की सहूलियत को ध्यान में रखकर चौकाघाट फ्लाईओवर विस्तार के कार्य चौबीसों घंटे कराए जाएं। इसके लिए मैनपॉवर और संसाधन बढ़ाए जाएं। इस रूट पर लागू की गई यातायात की नई व्यवस्था का सख्ती से पालन कराया जाए।
मंत्री ने सेतु निगम और पीडब्ल्यूडी के मुख्य परियोजना प्रबंधकों को निर्देश दिया कि पुलों के निर्माण की मानीटरिंग वे खुद करें। सेतु निगम के अभियंता ने बताया कि आशापुर में फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 61 करोड़ 31 लाख रुपये की कार्ययोजना शासन को भेजी जा चुकी है। मंत्री ने परियोजना को शासन से शीघ्र स्वीकृत कराने का भरोसा दिलाते हुए अप्रैल में शिलान्यास की बात कही। इसके अलावा, महादेवा घाट पर 463 लाख रुपये की लागत से बनाए जाने वाले पुल के लिए भेजी गई कार्ययोजना को भी जल्द मंजूरी दिलाने का भरोसा दिलाया।
उन्होंने चौखंडी रेलवे क्रासिंग, राजातालाब-हरदत्तपुर रेलवे स्टेशन के बीच व अकेलवा-बनकट के पास रेलवे ऊपरिगामी ब्रिज, वरुणा नदी पर बेसउर-सत्तनपुर, सत्तनपुर-कूड़ी, बंगालीपुर-मुनवार तथा ठठरा-जीटी रोड दक्षिण राजवाहा पर बनाए जाने वाले पुल के निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रदेश सरकार को भेजने का निर्देश दिया। चुनार के निर्माणाधीन पुल का 56, जिवनाथपुर का 40 और भटौली का 69 फीसदी ही काम अब तक होने पर मंत्री ने नाराजगी जताई। कहा कि अभियंता गंभीर हो जाएं।