{"_id":"5e7132978ebc3ea4c60daa00","slug":"samman-varanasi-news-vns516374414","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रो. विंध्येेश्वरी प्रसाद मिश्र को महर्षि वाल्मीकि मिलेगा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रो. विंध्येेश्वरी प्रसाद मिश्र को महर्षि वाल्मीकि मिलेगा सम्मान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ/ वाराणसी। संस्कृत संस्थान के वर्ष 2019 के विभिन्न श्रेणियों के 48 पुरस्कारों की घोषणा मंगलवार को की गई। इसमें बीएचयू संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय के प्रो. विंध्येेश्वरी प्रसाद मिश्र, डॉ. सुद्युम्नाचार्य, प्रो. विनय पांडेय सहित छह विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा। लखनऊ में जल्द ही समारोह का आयोजन कर विद्वानों को सम्मानित किया जाएगा।
उप्र संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष डॉ. वाचस्पति मिश्र ने बताया कि पुरस्कार वितरण समारोह के लिए मुख्यमंत्री का समय मांगा गया है। मार्च के अंतिम सप्ताह में ही पुरस्कार वितरण की तैयारी चल रही है लेकिन बदले हालातों को देखते हुए लग रहा है कि अब ये बाद में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री से समय मिलते ही पिछले वर्ष और इस वर्ष के विद्वानों को पुरस्कृत किया जाएगा। वाराणसी से बीएचयू के प्रो. विंध्येेश्वरी प्रसाद मिश्र को महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार, डॉ. सुद्युम्नाचार्य को महर्षि व्यास पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। दोनों को दो लाख एक हजार रुपये की धनराशि दी जाएगी। इसके अलावा प्रो. विनय कुमार पांडेय, डॉ. रामनारायण द्विवेदी को विशिष्ट पुरस्कार में 1,01,000 रुपये, अमरेश तिवारी, विकास कुमार मिश्र, अभिषेक चौबे, भास्कर नाथ तिवारी, शंकर प्रसाद गौतम को वेद पंडित पुरस्कार के रुप में 51-51 हजार रुपये दिया जाएगा। इसके अलावा डॉ. प्रमोदिनी पंडा को नामित पुरस्कार में 51 हजार के लिए चयनित किया गया है।