समीर हत्याकांड का खुलासा: 101 कैमरे खंगाले, 100 से पूछताछ के बाद तीन गिरफ्तार, आरोपियों ने कबूला जुर्म
Varanasi News: वाराणसी पुलिस ने समीर सिंह हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना थाना बड़ागांव क्षेत्र में हुई थी। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने अपने जुर्म कबूल किए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी जिले के बड़ागांव थाना क्षेत्र के रसूलपुर दयालपुर में पखवारे भर पूर्व समीर सिंह (14) की हत्या और रामू यादव (35) पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपियों करन प्रजापति, प्रेमशंकर पटेल व शुभम मौर्य उर्फ लालू को बड़ागांव और फूलपुर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। 101 सीसीटीवी कैमरे की फुटेज, ऑडियो खंगालने और 100 लोगों से पूछताछ के बाद आरोपियों की पहचान हुई। पांच अन्य आरोपियों चौबेपुर के संदीप यादव, दीपक यादव उर्फ कन्हैया, मनीष यादव, बड़ागांव के मनीष पाल व आकाश पाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बाइक टकराने के बाद मारपीट और भागने के दौरान समीर की बाइक लूटने के इरादे से संदीप यादव ने उसे गोली मारी थी।
पूछताछ में आरोपियों ने बताई ये बात
डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बताया कि करन प्रजापति, प्रेमशंकर और शुभम मौर्य ने पूछताछ में बताया कि साधोगंज निवासी पवन कुमार पाल और उसका रिश्तेदार आकाश पाल निवासी एसएमएस कॉलेज के पीछे रोहनिया अपने दोस्तों से मिलने 25 दिसंबर को जंसा गए थे। वहां चौबेपुर के उगापुर निवासी दोस्त संदीप यादव, मनीष यादव व दीपक यादव के साथ शराब पी। उसके बाद सभी दो बाइक पर वापस साधोगंज की ओर जा रहे थे।
इसे भी पढ़ें; Vindhya Expressway: बनारस, प्रयागराज को सोनांचल से जोड़ेगा 330 किमी का विंध्य एक्सप्रेस-वे, शुरू हुआ सर्वे
दयालपुर गांव में एक बाग के पास पेशाब के लिए रुके। आकाश पाल के पैर में पीछे से आ रही एक बाइक, जिस पर रामू यादव और अभिषेक सवार थे, चढ़ गई। आक्रोशित आकाश ने रामू और अभिषेक की पिटाई कर दी। रामू व अभिषेक के शोर मचाने पर गांव के कुछ लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को डराने के लिए संदीप ने गोली चला दी। उसके बाद सभी बड़ागांव की ओर भाग निकले। संदीप मौके पर ही छूट गया। उसके पास बाइक भी नहीं थी। ऐसे में उसने पास से गुजर रहे बाइक सवार समीर सिंह को गोली मार दी और उसकी बाइक लेकर पांचों शिवाला की ओर भाग निकला।
निजी कैमरे की रिकॉर्डिंग से मिला सुराग
इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ में तड़तड़ाईं गोलियां: तीन बदमाशों को लगी गोली, गिरफ्तार; पशु तस्करी व गैंगस्टर समेत कई मामले हैं दर्ज
इन पांच आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश
चौबेपुर के पलकहा निवासी दीपक यादव, उगापुर धौरहरा निवासी संदीप यादव, मनीष यादव, बड़ागांव के चकखरावन निवासी पवन कुमार पाल और रोहनिया थाना क्षेत्र के एसएमएस स्कूल के पीछे रहने वाले आकाश पाल की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। संदीप पर हत्या, हत्या के प्रयास, गैंगस्टर समेत 10 प्राथमिकी दर्ज हैं। दीपक पर भी कई मामले हैं। गिरफ्तारी टीम को पुलिस आयुक्त ने 25 हजार इनाम की घोषणा की है।