{"_id":"643e07555bb05c7dff059a45","slug":"samar-singh-sent-to-jail-in-akanksha-dubey-case-many-secrets-revealed-in-five-days-of-interrogation-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे मामले में समर सिंह को जेल भेजा गया, पांच दिन की पूछताछ में खुले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Akanksha Dubey: आकांक्षा दुबे मामले में समर सिंह को जेल भेजा गया, पांच दिन की पूछताछ में खुले कई राज
Tue, 18 Apr 2023 08:28 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 18 Apr 2023 08:28 AM IST
सार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी समर सिंह को जेल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
समर सिंह की अदालत में पेशी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह को पुलिस ने जिला जेल में दाखिल कराया। समर सिंह बीते 13 अप्रैल से कस्टडी रिमांड पर था। पुलिस ने पूछताछ में कई राज उगलवाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Akanskha Dubey Case: समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड आज होगी पूरी, अबतक की पूछताछ में उगले कई राज
विज्ञापन
सारनाथ स्थित एक होटल में आकांक्षा दुबे की मौत के बाद 27 मार्च को आजमगढ़ निवासी भेाजपुरी गायक समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद समर सिंह को पुलिस बहुत दिनों तक खोजती रही। सात अप्रैल को गाजियाबाद से उसकी गिरफ्तारी हुई। इसके बाद 13 अप्रैल से समर सिंह कस्टडी रिमांड पर था। अब उसे सोमवार को जेल में दाखिल करा दिया गया है।
विज्ञापन