फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samar Singh identity became due to Akanksha dubey Bhojpuri actress mother said

Akanksha Dubey: आकांक्षा के कारण बनी समर सिंह की पहचान, भोजपुरी एक्ट्रेस की मां बोली- 2 करोड़ में बिक गई पुलिस

Mon, 10 Apr 2023 04:44 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 10 Apr 2023 04:44 PM IST
सार

भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मां ने सोमवार को वाराणसी में न सिर्फ पुराने आरोपों को दोहराया बल्कि कई नए आरोप भी मढ़ दिए। उन्होंने कहा कि मुझे सारनाथ थाने की पुलिस पर भरोसा नहीं है। समर सिंह से दो करोड़ रुपये लेकर सारनाथ थाने की पुलिस बिक गई है।

विज्ञापन
Samar Singh identity became due to Akanksha dubey Bhojpuri actress mother said
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुरी गायक समर सिंह को तीन साल पहले कोई नहीं जानता था। आकांक्षा दुबे के कारण ही समर की पहचान बनी। जिसके कारण पहचान बनी उसी की जान समर सिंह ने ली है। अब पुलिस ने गिरफ्तार किया है तो वो घड़ियाली आंसू बहा रहा है। ये बातें भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा की मां मधु दुबे ने सोमवार को वाराणसी में मीडिया से बात करते हुए कहीं।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में मधु दुबे ने न सिर्फ पुराने आरोपों को दोहराया बल्कि कई नए आरोप भी मढ़ दिए। कहा कि मुझे सारनाथ थाने की पुलिस पर पर भरोसा नहीं है। समर सिंह से दो करोड़ रुपये लेकर सारनाथ थाने की पुलिस बिक गई है। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आकांक्षा की मौत में मामले में सारनाथ पुलिस ने किसी तरह की छेड़छाड़ की तो ठीक नहीं होगा।
विज्ञापन


बताया कि आकांक्षा का मोबाइल सहित अन्य सामान सारनाथ थाने में ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन समर के साथ मिला हुआ है। पुलिस ही समर को छिपाकर रखी थी। दबाव बनने पर गिरफ्तारी दिखा दी। समर के समाजवादी पार्टी से संबंध हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस प्रकरण की सीबीआई जांच की मांग की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: समर सिंह की पुलिस कस्टडी रिमांड पर फैसला अब कल, जेल में बंद भोजपुरी गायक है गुमसुम

होटल का मैनेजर और पुलिस समर की साजिश का हिस्सा

Samar Singh identity became due to Akanksha dubey Bhojpuri actress mother said
आकांक्षा दुबे और समर सिंह - फोटो : अमर उजाला

एक सवाल के जवाब में मधु दुबे ने दोहराया कि मेरी बेटी आकांक्षा आत्महत्या नहीं कर सकती। उसकी हत्या में समर और संजय सिंह शामिल है। होटल का मैनेजर और सारनाथ पुलिस समर सिंह की साजिश का हिस्सा है। मधु दुबे ने कहा कि 25 मार्च की रात 8 बजे तक बिल्कुल खुश थी। फोन पर बात हुई थी। आकांक्षा जब महमूरगंज में पार्टी कर होटल लौटी तो बिल्कुल ठीक हालत में थी। लेकिन होटल मैनेजर ने बताया था कि वह शराब के नशे में थी। उसके कदम लड़खड़ा रहे थे। जबकि सीसीटीवी फुटेज में वह बिल्कुल ठीक दिख रही है।

Samar Singh identity became due to Akanksha dubey Bhojpuri actress mother said
भोजपुरी अभिनेत्री सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

उन्होंने पूछा कि रात करीब दो बजे युवक के होटल आने का सीसीटीव फुटेज है लेकिन उसके वापस जाने का वीडियो नहीं है। अचानक ऐसा क्या हो गया कि आकांक्षा ने खुदकुशी कर ली। आरोप लगाया कि आकांक्षा के  कमरे में पहुंचने से पहले वहां किसी व्यक्ति को बैठाया गया था। उसी ने आकांक्षा की हत्या की। मेरी बेटी खुदकुशी कर ही नहीं सकती। उसके पास कोई कमी नहीं थी। उसे मारा गया है। 

साल भर पहले सारनाथ पुलिस ने नहीं की थी कोई कार्वाई

Samar Singh identity became due to Akanksha dubey Bhojpuri actress mother said
आकांक्षा दुबे की मां - फोटो : अमर उजाला

जब मधु दुबे से सवाल किया गया कि समर सिंह खुद को निर्दोष बता रहा है और गिरफ्तारी के बाद से रो रहा है तो उन्होंने कहा कि कहा कि समर बहुत शातिर है। वो घड़ियाली आंसू बहा रहा है। मधु दुबे ने कहा कि एक साल पहले इसी सारनाथ में बर्थडे पार्टी के दौरान समर ने बेटी आकांक्षा को मारा था। तब आकांक्षा ने सारनाथ थाने में शिकायत की थी। आकांक्षा ने फोन कर इसकी सूचना भी दी थी। तब मैंने समर को फोन कर बहुत डांटा था। तब सारनाथ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी।  21 मार्च को संजय सिंह ने फोन पर आकांक्षा को धमकी दी थी। 26 मार्च की रात हत्या कर दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed