नागरिकता संसोधन कानून(सीएए) और एनआरसी के विरोध में समाजवादी पार्टी प्रदर्शन कर रही है। वाराणसी समेत आसपास के जिलों सोनभद्र, गाजीपुर, भदोही, चंदौली में सपा कार्यकर्ता सीएए-एनआरसी और सरकार का विरोध कर रहे हैं। वहीं यूपी में धारा 144 लागू है। जिसके तहत जिले में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
सीएए और एनआरसी को लेकर समाजवादी पार्टी वाराणसी में विरोध-मार्च निकाला। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए। सपा का जुलूस वरुणा पुल से होते हुए नदेसर पहुंचा, वहां से वह कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे।
सपा कार्यकर्ता सीएए और एनआरसी के विरोध में जुलूस निकालते हुए कलेक्ट्रेट भवन(जिला मुख्यालय) के गेट के आगे धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं की मांग है कि मौजूदा सरकार एनआरसी और सीएए जैसे काले कानून को वापस ले। सरकार को यदि काम करना है, तो नवयुवाओं को रोजगार देने और किसानों के हित में काम करे।
4 of 8
शहर में मार्च करते पुलिस अधिकारी।
धारा 144 लागू होने के सवाल पर सपा के महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने कहा कि सपाइयों को किसी की परमिशन की जरूरत नहीं है। जहां पर कार्यकर्ता कलक्ट्रेट गेट पर धरना दे रहे हैं। इस दौरान कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं। इसी बीच जिला मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक हुई। जिसमें पुलिस ने कई समाजवादी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है।
वहीं लहुराबीर की तरफ बढ़ रहे विभिन्न संगठनों के मार्च को भारी पुलिस बल ने चेतगंज के समीप रोक लिया। मार्च में शामिल लोग वहीं धरने पर बैठ गए। इसके बाद बस में भर कर उन्हें पुलिस लाइन ले जाया गया।