{"_id":"58b5c4ac4f1c1b05748309f7","slug":"samajwadi-party-will-win-purvanchal-from-the-base-of-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":" ...तो वाराणसी के रास्ते पूर्वांचल फतह की तैयारी में सपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...तो वाराणसी के रास्ते पूर्वांचल फतह की तैयारी में सपा
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 01 Mar 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
सीएम के रोड शो के रूट प्लान पर मंथन, दो मार्च को डिंपल तो चार को अखिलेश की सभाएं
- फोटो : Akhilesh yadav
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल फतह की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी ने भी वाराणसी को अपने प्रचार अभियान का केंद्र बनाने हुए मोर्चेबंदी तेज कर दी है।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष किरणमय नंदा, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष विकास यादव और लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप तिवारी चुनाव तक वाराणसी में ही कैंप करेंगे। पार्टी के रणनीतिकार वाराणसी से ही पूरे पूर्वांचल में अपनी चुनावी मुहिम को धार देंगे।
इस सिलसिले में दो मार्च को डिंपल यादव और चार मार्च को अखिलेश यादव वाराणसी में जन सभाएं करेंगे। अखिलेश चार मार्च के बाद भी यहां सभाएं कर सकते हैं। आजम खान समेत कई नेताओं के भी यहां चुनाव प्रचार में आने चर्चाएं हैं।
मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम की मौजूदगी में सपा के अर्दली बाजार स्थित कार्यालय पर हुई बैठक में अखिलेश के चार मार्च को होने वाले रोड शो के रूट प्लान पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
दोपहर करीब सवा एक बजे अखिलेश यादव कचहरी स्थित अंबेडकर पार्क से रोड शो की शुरूआत होगी। वरुणापुल, मिंट हाउस, राजाबाजार नदेसर, चौकाघाट पानी टंकी, दोषीपुरा, गोलगड्डा, पीलीकोठी, विशेश्वरगंज तिराहा, मैदागिन चौक, गोदौलिया, मदनपुरा, सोनारपुरा से होते हुए हुए रोड शो लंका स्थित महामना चौराहे तक पहुंचेगा।
रोड शो की शुरुआत डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन के साथ होगी जबकि समापन पं. मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण और नमन के साथ होगा।