फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party took out padayatra in varanasi said public got only inflation in BJP government

Varanasi: समाजवादी पार्टी ने निकाली पदयात्रा, कहा- BJP सरकार में जनता को सिर्फ महंगाई मिली

Wed, 23 Nov 2022 07:26 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 23 Nov 2022 07:26 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित 'देश बचाओ देश बनाओ' पदयात्रा का वाराणसी में दूसरे चरण का आगाज हो चुका है। बुधवार को सपा सदस्यों ने रथयात्रा से लंका चौराहे तक पदयात्रा निकाली। 

विज्ञापन
Samajwadi Party took out padayatra in varanasi said public got only inflation in BJP government
वाराणसी में सपना ने निकाली पदयात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी की ओर से आयोजित 'देश बचाओ देश बनाओ' पदयात्रा का वाराणसी में दूसरे चरण का आगाज हो चुका है। बुधवार को सपा सदस्यों ने रथयात्रा से लंका चौराहे तक पदयात्रा निकाली। महिला महासभा की निवर्तमान अध्यक्ष पूजा यादव के नेतृत्व में निकली यात्रा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। इस दौरान सपा नेताओं ने दुकानदारों व राहगीरों को सपा की नीतियों से अवगत कराते हुए केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों की जानकारी दी।

विज्ञापन


पदयात्रा प्रभारी अभिषेक यादव ने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई है जनता के हिस्से में सिर्फ महंगाई आई है। महंगाई की मार से गरीब-मध्यम वर्ग की कमर टूट गई है। महिला महासभा की पूजा यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी खत्म करने के वादे के साथ सत्ता में आई भाजपा सरकार सभी मोर्चों पर विफल साबित हुई है।
विज्ञापन


पदयात्रा रथयात्रा से शुरू होकर गुरूबाग, कमच्छा, भेलूपुर, सोनारपुरा, शिवाला, भदैनी, अस्सी होते हुए लंका मालवीय चौराहा पहुंची। यहां सपा सदस्यों ने महामना मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समाजवादी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुरुवार को सपा की पदयात्रा मिंट हाउस से निकाली जाएगी। शहर उत्तरी में पदयात्रा का नेतृत्व असफाक अहमद डब्ल्यू, अजय चौधरी और डॉ. ओपी सिंह करेंगे। पदयात्रा मिंट हाउस से शुरू होकर कचहरी, पुलिस लाइन तिराहा होते हुए पांडेयपुर प्रेंमचंद्र प्रतिमा पर माल्यापर्ण के बाद अजगरा और शिवपुर होते हुए चंदौली जिले के लिए रवाना होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed