फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party SP protest against new farmers law conspiracy to enslave farmers in Varanasi

वाराणसी: किसानों के समर्थन में विपक्षी पार्टियों का प्रदर्शन, कई बड़े नेता नजरबंद, घर के बाहर पुलिस बल तैनात

Mon, 14 Dec 2020 05:18 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 14 Dec 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party SP protest against new farmers law conspiracy to enslave farmers in Varanasi
सपा ने सौंपा ज्ञापन। - फोटो : अमर उजाला।

कृषि कानून के खिलाफ किसानों के आंदोलन के समर्थन में सड़क पर विपक्षी पार्टियों ने धरना प्रदर्शन किया। सपा, कांग्रेस, अपना दल, आम आदमी पार्टी, सुभासपा सहित किसान संगठनों ने विरोध दर्ज कराया। विपक्ष के नेताओं को नजरबंद किया गया है।

विज्ञापन

प्रदर्शन के बाद पार्टी नेताओं ने पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। बसपा, सुभासपा, अपना दल, भाकपा, माकपा, बुनकर मोर्चा, किसान पंचायत सहित कई संगठनों ने अपने अपने तरीके से विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश किसान सभा का शास्त्री घाट पर प्रदर्शन।


समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोमवार को किसानों के समर्थन में जिला मुख्यालय पर धरना दिया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव उर्फ लक्कड़ पहलवान के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे से धरना शुरू किया। चारों तरफ पुलिस की नाकाबंदी थी। आधे घंटे के भीतर ही उन्होंने एसीएम चतुर्थ को ज्ञापन सौंपा।

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी पार्टी की नींव किसान,गांव, गरीब,खेत, खलिहान हैं। गांधी, लोहिया ने जो सपना किसानों के लिए देखा था उस दिशा में कदम बढ़ाते हुए मुलायम सिंह यादव चुंगी प्रथा को समाप्त कर दिया था। वर्तमान भाजपा सरकार नई कृषि कानून लाकर किसानों को अपने ही जमीन पर गुलाम बनाने का षडयंत्र कर रही है।

सपा नेता शालिनी यादव ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। मुख्यालय पर सपा के प्रदेश सचिव राजू यादव ने रोटी पर किसान बिल वापस लो लिखा और गन्ना लेकर विरोध जताया। उनका कहना है कि जो रोटी जनता खाती है। उसे किसान पैदा करता है। उस रोटी की खातिर सरकार से कृषि कानून वापस लेने की मांग की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed