फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party ready to alliance with any party against BJP

भाजपा के खिलाफ किसी भी दल से सपा गठबंधन को तैयारः रामगोविंद चौधरी

Tue, 21 Nov 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 21 Nov 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
Samajwadi party ready to alliance with any party against BJP
नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
सपा के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि भाजपा के खिलाफ सपा किसी से भी गठबंधन को तैयार है। कहा कि सपा सरकार ने अपने घोषणापत्र में जो भी वादे पूरे किए थे वो सब पांच साल में पूरे किए। भाजपा अपने घोषणापत्र में किए गए वादे कभी पूरे नहीं करती।
विज्ञापन


कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है। रामगोविंद चौधरी ने बसपा से गठबंधन के सवाल पर ये बातें कहीं। वे मंगलवार को वाराणसी में सपा की मेयर प्रत्याशी साधना गुप्ता के केंद्रीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। अयोध्या में राम मंदिर के मसले पर कहा कि अगर दोनों पक्षों की सहमति से मंदिर बनता है तो अच्छी बात है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रदेश में हिंदू और मुस्लिम की लड़ाई नहीं बल्कि असली और नकली हिंदू की लड़ाई चल रही है। भाजपा अपने अलावा किसी को असली हिंदू नहीं मानती। हम असली हिंदू नेता हैं, हमारे मन में राम हैं और भाजपा के मन में झूठ और फरेब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के बल पर भाजपा ने केंद्र और राज्य में सत्ता हासिल की है। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा की पोल खुल जाएगी। 

रूठों को जिम्मेदारी सौंप कर मनाने की कवायद में सपा

Samajwadi party ready to alliance with any party against BJP
समाजवादी पार्टी - फोटो : amar ujala
सपा से नाराज चल रहे नेताओं को निकाय चुनाव में अलग-अलग जिम्मेदारियां देकर उन्हें मनाने के साथ ही पार्टी को मजबूत करने की कवायद सपा में जारी है। पूर्व में पार्टी छोड़ चुके और निष्क्रिय हो चुके नेताओं को भी मुख्य धारा में लाया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम और नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ऐसे नेताओं से वार्ता कर उन्हें जिम्मेदारी भी सौंप चुके हैं।

पूर्व विधायक अब्दुल समद अंसारी सपा और कांग्रेस में हुए समझौते के तहत कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। इसके बाद सपा में हो रही उपेक्षा से वह नाराज थे। नरेश उत्तम उनसे मिलने उनके घर पहुंचे, जिसके बाद से समद अंसारी ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। \\

बुनकर व्यापारी अब्दुल्लाह अंसारी भी नाराजगी की वजह से सपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे। नरेश उत्तम के कहने पर वह भी सपा में शामिल होकर प्रचार कर रहे हैं। पूर्व एमएलसी अरविंद सिंह से भी वार्ता कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई है। वार्ड स्तर पर भी रूठों को मनाते हुए उन्हें प्रचार अभियान में शामिल किया गया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed