फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party MP Priya Saroj and cricketer Rinku Singh wedding postponed preparations stopped

Priya Saroj: सपा सांसद प्रिया सरोज और क्रिकेटर रिंकू सिंह की शादी टली, अब इस महीने में होगी; ये है वजह

Mon, 23 Jun 2025 11:43 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 23 Jun 2025 11:43 PM IST
सार

इंडियन क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर की सांसद प्रिया सरोज की शादी टाल दी गई है। क्रिकेट में रिंकू की व्यस्तता होने के कारण शादी अब तीन-चार महीने बाद होगी। सारी तैयारियां रोक दी गई हैं।

विज्ञापन
Samajwadi Party MP Priya Saroj and cricketer Rinku Singh wedding postponed preparations stopped
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज की सगाई में पहुंचे थे दिग्गज। - फोटो : @yadavakhilesh

विस्तार

Rinku Singh and Priya Saroj Weading: भारतीय बल्लेबाज रिंकू सिंह और मछलीशहर (जौनपुर) से सपा की युवा सांसद प्रिया सरोज की शादी टलने की सूचना मिली है। दोनों के घरों में तैयारियां चल रही थीं। शादी की तारीख टल जाने से तैयारियां भी रोक दी गई हैं। वाराणसी के होटल ताज में रिंकू और प्रिया की शादी होनी थी।

विज्ञापन


आने वाले 18 नवंबर को क्रिकेटर रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी होनी थी। नवंबर में होने वाली क्रिकेट टूर्नामेंट में रिंकू सिंह की व्यवस्तता के कारण यह शादी टाल दी गई है। होटल की बुकिंग को फरवरी माह के अंत में कर दिया गया है। तारीख अभी नहीं तय हुई है। 
विज्ञापन


भारतीय टीम के क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीनगर से समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने लखनऊ के एक होटल में एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई थी। इस सगाई समारोह में न सिर्फ खेल जगत से, बल्कि राजनीति से जुड़े भी कई दिग्गज लोगों ने शिरकत की थी। अपनी सगाई में प्रिया सरोज काफी भावुक थीं और वो अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं थी। इसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को न सिर्फ रिंकू बल्कि प्रिया का खूबसूरत अंदाज भी बेहद पसंद आया। प्रिया अपनी सगाई में बेहद खूबसूरत दिख रही थीं। आइए आपको इन दोनों के लुक के बारे में बताते हैं, कि दोनों ने अपनी सगाई में कैसा आउटफिट पहना और दोनों का लुक कैसा रहा।

प्रिया ने पहना था गुलाबी लहंगा

Samajwadi Party MP Priya Saroj and cricketer Rinku Singh wedding postponed preparations stopped
रिंकू सिंह-प्रिया सरोज। - फोटो : @RajeevRai

रिंकू सिंह की दुल्हन और सांसद प्रिया सरोज का लहंगा दिल्ली की मशहूर फैशन डिजाइनर महिमा महाजन ने तैयार किया था। उनका ये लहंगा गुलाबी और सफेद रंग था। सफेद रंग के बेस वाले इस लहंगे पर गुलाबी फूल बने थे, जिस वजह से इस लहंगे का डिजाइन और प्रिंट बेहद खूबसूरत लग रहा था। इस लहंगे के दुपट्टे पर काफी हैवी वर्क था, जिस कारण प्रिया सरोज इस लुक में किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रहीं थीं।

अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए प्रिया ने गले में नेकपीस पहना था, उसी से मैच करते हुए ईयररिंग्स उनकी खूबसूरती को बढ़ा रहे थे। ग्रीन रंग के स्टोन वाला ये सेट उनके लहंगे के रंग से एकदम विपरीत है, लेकिन फिर भी ये कमाल का लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed