{"_id":"60d99c328ebc3ef20a6c6d9b","slug":"samajwadi-party-mlc-said-shatrudra-prakash-said-officers-of-varanasi-do-not-obey-orders-of-chief-minister-yogi-adityanath","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी का भी आदेश नहीं मानते बनारस के अफसर, सपा के विधान परिषद सदस्य ने लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी का भी आदेश नहीं मानते बनारस के अफसर, सपा के विधान परिषद सदस्य ने लगाया आरोप
Mon, 28 Jun 2021 03:28 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 28 Jun 2021 03:28 PM IST
सार
सपा एमएलसी ने कहा कि पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने बनारस के अफसरों से कहा था कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करें। इसके आधार पर वाराणसी के विकास की कार्ययोजना तैयार करें। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : फाइल
विस्तार
समाजवादी पार्टी के विधान परिषद सदस्य शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी आदेश बनारस के अफसर नहीं मानते हैं। सपा एमएलसी ने सोमवार को विज्ञप्ति जारी कर कहा कि पिछले दिनों वाराणसी दौरे पर आए मुख्यमंत्री ने बनारस के अफसरों से कहा था कि जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करें।
विज्ञापन
इसके आधार पर वाराणसी के विकास की कार्ययोजना तैयार करें। लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। ना तो वर्चुअल बैठक कराई गई। न ही किसी जनप्रतिनिधि से संवाद किया गया। एमएलसी ने बनारस के अफसरों से कहा कि हफ्ते या महीने में एक बार जनप्रतिनिधियों से संवाद करें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि वाराणसी की किसी भी योजना चाहे वह स्मार्ट सिटी की हो या फिर सिटी डेवलपमेंट प्लान। उससे हर जनप्रतिनिधि अनजान है। जनप्रतिनिधियों से मशविरा किए बगैर यहां विकास थोपा जा रहा है। पुलिस वाले तो अपने महानिदेशक का ही आदेश नही मानते हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश के बाद भी कानून व्यवस्था के मद्देनजर किसी जनप्रतिनिधि से संवाद नहीं किया गया।
विज्ञापन
सपा एमएलसी शतरूद्र प्रकाश
- फोटो : फाइल
शतरूद्र प्रकाश ने कहा कि पिछले दो महीने में शहर के अंदर महिलाओं से चेन स्नेचिंग हुई है। लेकिन पुलिस कमिश्नर ने जनप्रतिनिधियों के साथ न तो गोष्ठी की और न ही विचार विमर्श किया । हत्या , हत्या के प्रयास के बाबत लिखाए गए अनेक मामलों में मनमानी विवेचना की गई। अनेक निर्दोषों के नाम लिखाए गए। किन्तु ध्यान दिलाने के बावजूद कुछ कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मित्र की घोषणा सिर्फ कागजों और जबान पर ही है व्यवहार में नहीं है।