फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party leader Ram Shankar Vidyarthi says women should stop wearing short dresses

सपा नेता का विवादित बयान, बोले- 'महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जो अश्लील ना हो'

Tue, 22 May 2018 11:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Tue, 22 May 2018 11:39 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi Party leader Ram Shankar Vidyarthi says women should stop wearing short dresses
रामशंकर विद्यार्थी
समाजवादी पार्टी के महासचिव रामशंकर विद्यार्थी ने महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अश्लील कपड़े पहनती हैं, इसलिए रेप की घटनाएं आए दिन बढ़ती जा रही है। साथ ही उन्होंने सलाह दी कि महिलाओं को ऐसे कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें अश्लीलता ना झलके। 
विज्ञापन


सोमवार को यूपी के बलिया में रामशंकर विद्यार्थी ने कहा कि भगवान ने महिला और पुरुष की बनावट ऐसी दी है कि उसी हिसाब से उन्हें कपड़े पहनने चाहिए। रेप जब तक नहीं रुकेंगे, जब तक महिलाओं के अश्लील कपड़ों पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। 
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यार्थी ने कहा कि रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए मोबाइल और इंटरनेट भी जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि नाबालिगों के हाथों में मोबाइल पर प्रतिबंध लगना पड़ेगा। अगर मोबाइल रहता है तो इंटरनेट नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी ने कहा कि रेप की बढ़ती घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले अश्लीलता रोकनी पड़ेगी। साथ ही युवाओं के बीच हमें युवाओं के बीच भाई-बहन के रिश्ते को बढ़वा देने की पहल करनी होगी। 



 

आपको बता दें कि विद्यार्थी पहले ऐसे सपा नेता नहीं है, जिन्होंने महिलाओं के लिए लेकर ऐसा बयान दिया है। इससे पहले सपा नेता अबू आजमी भी महिलाओं के लिए विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाओं को लेकर महिलाओं के पहवाने को जिम्मेदार ठहराया था। 

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी रेप की बढ़ती घटनाओं पर विवादित बयान दे चुके हैं। उन्होंने रेप के दोषियों को फांसी की सजा ना देने का पक्ष लेते हुए कहा था कि लड़के तो लड़के ही रहेंगे, उनसे गलतियां हो जाती हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed