फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party leader on streets in support of farmers 20 activists arrested in Varanasi

वाराणसी: भारत बंद के एक दिन बाद भी सपा का प्रदर्शन, 23 कार्यकर्ता गिरफ्तार, सरकार से किसान कानून वापस लेने की मांग

Wed, 09 Dec 2020 08:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 09 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party leader on streets in support of farmers 20 activists arrested in Varanasi
सपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

भारत बंद के एक दिन बाद सपा फिर किसानों के समर्थन में सड़क पर उतरी। पुलिस को चकमा देकर वाराणसी के भैंसासुर घाट से महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। इस दौरान पुलिस से नोंकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई। इसके बाद 23 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन


राजनीतिक पार्टियों के किसान कानून के खिलाफ प्रदर्शन को देखते हुए कई बड़े नेताओं के घर पर फोर्स तैनात की गई है। कुछ नेताओं को नजरबंद भी किया गया है। पुलिस के तमाम इंतजाम के बावजूद सयुस जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता छुपते छुपाते अलग-अलग मार्गों से भैंसासुर घाट पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली। हाथों में तख्तियां लिए सपा कार्यकर्ता केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। अचानक सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के सड़क पर आते ही प्रशासन सक्रिय हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi party leader on streets in support of farmers 20 activists arrested in Varanasi
किसानों के समर्थन में सपा कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

सपा की पदयात्रा मछोदरी पार्क तक आई। यहां कोतवाली और आदमपुर पुलिस ने 23  कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इनमें महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा, सयुस जिलाध्यक्ष किशन दीक्षित, पूजा यादव, ईशान श्रीवास्तव, शानू सिन्हा आदि शामिल हैं।

सपा नेताओं ने कहा- किसानों को समाजवादी पार्टी का समर्थन है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर प्रत्येक जिलों में सपा का प्रदर्शन जारी है। इसी क्रम में किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ’ की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed