{"_id":"5af55eff4f1c1be4408b4676","slug":"samajwadi-party-leader-murder-in-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्चस्व की लड़ाईः बनारस में सपा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्चस्व की लड़ाईः बनारस में सपा नेता की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sat, 12 May 2018 01:53 PM IST
विज्ञापन
प्रभु साहनी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी के सिंधिया घाट पर शुक्रवार को दिनदहाड़े दो बदमाशों ने संकठा मंदिर से दर्शन-पूजन कर निकले सपा नेता प्रभु साहनी (35) की गोली मार कर हत्या कर दी। प्रभु साहनी सपा महानगर कार्यकारिणी के सदस्य और बनारस नौकायन समिति के अध्यक्ष थे।
मृतक के छोटे भाई शंभू की तहरीर पर उसके ताऊ के तीन बेटों अधिवक्ता शिव कुमार निषाद, नाविक समाज के अध्यक्ष विनोद कुमार निषाद व जितेंद्र कुमार निषाद के अलावा मणिकर्णिका निवासी बब्लू भारती के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
वारदात की वजह दशाश्वमेध घाट के सामने गंगा में नाव खड़ा करने को लेकर दोनों परिवारों का दो दशक पुराना विवाद और नाविक समाज में वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार वारदात में .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल हुआ है और घटनास्थल से एक खोखा मिला है। एसएसपी राम कृष्ण भारद्वाज ने बताया कि घर छोड़कर भागे तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। दशाश्वमेध थाना अंतर्गत बंगाली टोला निवासी प्रभु नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 71 (बंगाली टोला) से सपा का पार्षद प्रत्याशी था।

...तुम्हारी हत्या कर देंगे
एसएसपी आरके भारद्वाज
- फोटो : अमर उजाला
शंभू के अनुसार दशाश्वमेध घाट के उत्तरी छोर पर उसके परिवार और दक्षिणी छोर पर ताऊ के लड़कों की नाव खड़ी होती है। ताऊ के लड़के नहीं चाहते थे कि प्रभु की नावें दशाश्वमेध घाट पर खड़ी हों।
इस विवाद को लेकर दोनों परिवारों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ कई बार शिकायत की गई। शंभू ने बताया कि गुरुवार की रात शिव ने प्रभु से विवाद किया था और कहा था कि नाव खड़ा करना बंद नहीं किए तो तुम्हारी हत्या कर देंगे।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी और सीओ दशाश्वमेध ने दोनों पक्षों को शुक्रवार की शाम को बुलाया था। नाव खड़ी करने का विवाद 15 दिन पहले नगर निगम के पास भी पहुंचा था।
प्रभु प्रत्येक शुक्रवार को नाव से दशाश्वमेध घाट से सिंधिया घाट स्थित संकठा मंदिर में दर्शन-पूजन करने जाता था। दिन के डेढ़ बजे के लगभग प्रभु मंदिर से बाहर निकल कर नाव की ओर बढ़ रहा था।
इसी बीच सीढ़ियों पर पहले से खड़े दो बदमाशों ने प्रभु को तीन गोली मारीं और पैदल ही घाट के ऊपर जाकर गली से होते हुए भाग निकले। प्रभु को मलदहिया स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार प्रभु के सीने में दाएं तरफ तीन गोली लगी हैं।