फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party leader beat woman and video viral

सपा नेता ने महिलाओं को दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई

Sat, 22 Dec 2018 11:29 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर Published by: shashikant misra Updated Sat, 22 Dec 2018 11:29 AM IST
विज्ञापन
Samajwadi party leader beat woman and video viral
वायरल वीडियो का एक द्रश्य - फोटो : self
उत्तर प्रदेश के जौनपुर में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कुत्तुपुर गांव की दलित बस्ती में रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट में पांच महिलाएं घायल हो गई। पीड़ितों ने करंजाकला के ब्लॉक प्रमुख दीपचंद सोनकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। दीपचंद सोनकर पूर्व मंत्री और मछलीशहर के विधायक के जगदीश सोनकर भाई हैं।
विज्ञापन


दीपचंद सोनकर कुत्तूपुर गांव में प्लाटिंग कर रहे हैं। शुक्रवार को वह प्लाट पर पहुंचे तो गांव के दलित बस्ती के लोगों ने रास्ते की मांग की। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। महिलाएं विरोध प्रदर्शन करने लगीं। उनका कहना था कि जब तक उन्हें रास्ता नहीं मिलेगा तब तक वे कोई निर्माण नहीं होने देंगी।
विज्ञापन


आरोप है कि ब्लॉक प्रमुख ने अपने समर्थकों के साथ महिलाओं की पिटाई कर दी। पिटाई से पुष्पा देवी, शारदा, इन्द्रावती, सविता और उर्मिला घायल हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले तो हीलाहवाली की बाद में वीडियो वायरल होने पर उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मामला पहुंचा तो पुलिस पीड़ितों की तहरीर पर ब्लॉक प्रमुख दीपचंद के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसपी दिनेशपाल सिंह का कहना है कि पुलिस की भूमिका की जांच सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी को सौंपी गई है। जांच में कोई दोषी मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सपा से निष्कासित

महिलाओं से अभद्रता करना सपा के नेताओं व कार्यकर्ताओं को भारी पड़ गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है। मछलीशहर से सपा विधायक जगदीश सोनकर के भाई दीपचन्द सोनकर का एक वीडियो वायरल हुआ है।

इसमें वह अन्य असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर महिलाओं को गालियां दे रहे हैं, उन्हें दौड़ा रहे हैं और पीट रहे हैं। यह सब सरकारी अधिकारियों की मिलीभगत से हुआ। अखिलेश यादव ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पार्टी से निष्कासित करने के निर्देश दिए।

खुद अखिलेश यादव ने ट्वीट करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि महिलाओं पर अत्याचार व अभद्र व्यवहार करने वाले सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि घटना में लिप्त सभी आरोपियों पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed