फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi party laid siege headquarters in Bhadohi demanding dismissal of bjp government

UP: भदोही में मुख्यालय को सपाजनों ने घेरा, सरकार को बर्खास्त करने की मांग; कहा- कानून व्यवस्था बिगड़ रही है

Thu, 11 Jun 2026 05:44 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 11 Jun 2026 05:44 PM IST
सार

Bhadohi News: बिगड़ती कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और जनसमस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामियां गिनाते हुए नारेबाजी की। सपा नेताओं ने सरकार को कानून व्यवस्था संभालने में विफल बताते हुए उसे बर्खास्त करने की मांग की।

विज्ञापन
Samajwadi party laid siege headquarters in Bhadohi demanding dismissal of bjp government
जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते सपाजन। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP Politics News:  समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर केन्द्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने बिगड़ती कानून व्यवस्था, पेपर लीक, महंगाई, फर्जी मुठभेड़ और फर्जी मुकदमा जैसे में मामलों को लेकर नाराजगी व्यक्त की। वहीं राज्यपाल को संबोधित छह सूत्रीय मांगों का पत्रक जिलाधिकारी शैलेश कुमार को सौंपा। मांग किया कि जनता हितों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार तत्काल बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन


भदोही सपा विधायक जाहिद बेग ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र व प्रदेश में अराजकता का माहौल बन गया है। देश में न तो छात्रों का भविष्य सुरक्षित है और न ही आम आदमी को राहत मिल रहा है। आंदोलनों को सरकार दबाने का काम कर रही है। 
विज्ञापन


सपा नेता अंजनी सरोज ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। दुष्कर्म, छेड़खानी जैसे मामले बढ़ते जा रहे हैं। कानून व्यवस्था को लेकर सरकार को कोई लगाम नहीं रह गया है। ऐसे में इस तरह की सरकार को बर्खास्त करना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

किया सियासी तंज

सपा प्रदेश कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य हसनैन अंसारी ने कहा कि वर्तमान सरकार में धार्मिक वैमनस्यता बढ़ती जा रही है। सरकार मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। भारत हमेशा से अमन पसंद देश रहा है। ऐसे में इस तरह की सरकार कहीं से भी उचित नहीं है। 

सपा कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने, परीक्षाओं के पेपर लीक रोकने और दोषियों को सजा देने, भ्रष्टाचार रोकने और निरंकुश अधिकारियों पर कार्रवाई करने, फर्जी मुकदमा और मुठभेड़ रोकने, गोड़ जातियों को आरक्षण का लाभ देने और दुष्कर्म व छेड़खानी जैसी घटनाओं पर लगाम लगाने और इन सब चीजों केा रोकने में विफल सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। 

मौके पर राम किशोर बिंद, विकास यादव, आरिफ सिद्दीकी, सोभनाथ यादव, मधुबाला पासी, श्यामला सरोज, अंजनी शुक्ला, संतलाल, कल्लन यादव, संतोष यादव, लालू यादव, अजित सिंह, लालचंद बिंद, केशनारायण यादव, सरिता बिंद, रिता प्रजापति, आसिफ खां, धमेन्द्र मिश्रा पप्पू आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed