फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party fight against rebel in local body election

नगर निकाय चुनावः बनारस में बागियों से जूझ रही सपा, पार्टी से टिकट कटने के बाद भी लड़ रहे हैं चुनाव

Tue, 14 Nov 2017 03:37 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 14 Nov 2017 03:37 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party fight against rebel in local body election
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
नगर निगम चुनाव में समाजवादी पार्टी करीब एक दर्जन सीटों पर अपने ही दल के बागियों से लड़ रही है। सपा ने इस चुनाव में जिन लोगों के टिकट काटे हैं उनमें से ज्यादातर नेता चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि पार्टी ने अपने दल से जुड़े नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि 90 वार्डों में पार्टी ने जिसे टिकट दिया है वही चुनाव लड़े। बागियों की रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व को भी जल्द ही सौंपी जाएगी। पार्टी के निर्देश पर कुछ प्रत्याशी ऐसे भी हैं जिन्होंने पर्चा वापस ले लिया है।
विज्ञापन


नगवा से अनिल यादव, पहड़िया से छाया चौधरी, जगतगंज से प्रशांत सिंह पिंकू,  काजी सादुल्लापुरा से अपरीदुल हक और सलेमपुरा से साजिया को सपा प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव मैदान में हैं। ये सभी निवर्तमान पार्षद हैं और पार्टी ने इनका काट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी को चुनाव लड़ने से मना किया जा चुका है लेकिन ये नहीं मानें। वहीं पार्टी रामनगर पालिका से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के राकेश जायसवाल, हड़हा से पार्षद के उम्मीदवार श्यामजी यादव और लक्सा से विवेक यादव को मनाने में कामयाब रही और उन्होंने पर्चे वापस ले लिए। सपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल का कहना है कि पार्टी ने पार्टी ने जिनको सिंबल दिया है वही सपा के प्रत्याशी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed