फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party and congress will fight Separate in varanasi municipal election

वाराणसी में निकाय चुनाव लड़ने के लिए सपा-कांग्रेस ने लिया ये बड़ा फैसला

Mon, 11 Sep 2017 05:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Mon, 11 Sep 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party and congress will fight Separate in varanasi municipal election
दोनों पार्टियां कार्यकर्ताओं के फीडबैक पर कर रहीं चुनावी तैयारी - फोटो : self
वाराणसी में होने वाले निकाय चुनाव के सपा और कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। निकाय चुनाव में सपा और कांग्रेस की राह अलग हो सकती है। सपा के आला नेताओं के निर्देश पर शहर और जिला इकाई पार्टी कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही है।
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस के भी नेताओं का मानना है कि निकाय चुनाव कार्यकर्ताओं की इच्छा के अनुरूप ही लड़ा जाना चाहिए। हालांकि दोनों ही दलों में कई कार्यकर्ता ऐसे भी हैं, जिनका मानना है कि भाजपा को रोकने के लिए विपक्ष की एकजुटता निकाय चुनाव में भी बनी रहनी चाहिए।
विज्ञापन


दरअसल, निकाय चुनाव अपने दम पर लड़ने के हिमायती सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का आकलन है कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को कांग्रेस से गठजोड़ का नुकसान हुआ। सपा का वोट कांग्रेस को तो मिला लेकिन कांग्रेस का वोट सपा के बजाय भाजपा को चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगम के 90 वार्डों में सपा का 37 सीटों पर कब्जा था, जबकि कांग्रेस के 19 और भाजपा के 33 पार्षद थे। महापौर की कुर्सी पर भाजपा का कब्जा रहा है।
उधर, निकाय चुनाव की तैयारियों के तहत ही सभी जिलों में सपा कार्यकर्ता सम्मेलन कराए जा रहे हैं।

वाराणसी महानगर के प्रभारी अवधेश यादव और जिले के प्रभारी जयशंकर पांडेय पांच दिन पूर्व वाराणसी आए थे और कार्यकर्ताओं का फीडबैक लिया। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को भी कार्यकर्ताओं से फीडबैक लेने को कहा गया है। अब तक के फीडबैक में यही सामने आया है कि सपा अपने दम पर निकाय चुनाव में उतरे।

उधर, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष सीताराम केशरी का कहना है कि पार्टी अपने दम पर निकाय चुनाव लड़ेगी। जहां तक गठबंधन की बात है तो अभी तक इस बारे में पार्टी हाईकमान से कोई दिशा निर्देश नहीं प्राप्त हुआ है। अभी तक पार्टी अकेले ही चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। 

निकाय चुनाव की तैयारी में जुटें भाजपाई

samajwadi party and congress will fight Separate in varanasi municipal election
bjp logo
भाजपा महानगर की ओर से रविवार को इंग्लिशिया लाइन स्थित भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में आयोजित पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में समुचित भागीदारी के आह्वान के साथ ही निकाय चुनाव की तैयारियों में पूरी एकजुटता से जुटने की अपील की गई।

मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग का सम्मान भाजपा में है। पिछड़ा वर्ग जब जिसके साथ खड़ा हुआ है, सरकार उसी की बनी है। पिछड़ा वर्ग अपने समुचित प्रतिनिधित्व के लिए पूरी एकजुटता से भाजपा का साथ दे। 

राजेश वर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय के नेतृत्व में 2019 में भाजपा यूपी की सभी 80 सीटें जीतेगी। निकाय चुनाव में भी भाजपा का परचम लहराएगा। इस दौरान पिछड़ा वर्ग के 12 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed