फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party and BJP engaged in making strategy for jila panchayat adhyaksh and Block Chief Election in Varanasi

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव की तैयारी शुरू, वाराणसी में सपा और भाजपा रणनीति बनाने में जुटी

Wed, 02 Jun 2021 05:14 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 02 Jun 2021 05:14 PM IST
सार

जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए वाराणसी में सपा और भाजपा ने अपने अपने स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उन्हें बस तारीख का इंतजार है। जैसे ही तारीख की घोषणा की जाएगी वैसे ही वो अपने अपने पत्ते खोलेंगे। 

विज्ञापन
samajwadi party and BJP engaged in making strategy for jila panchayat adhyaksh and Block Chief Election in Varanasi
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव की तैयारी वाराणसी में शुरू हो गई है। आयोग ने मतदाता सूची बनाने का निर्देश दे दिया है। जिला पंचायत के सदस्यों की संख्या 40 और क्षेत्र पंचायत सदस्य की संख्या 1007 है। जिनकी मतदाता सूची तैयार की जाएगी। रिक्त सीटों पर चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख के चुनाव इसी महीने होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इधर,  सपा और भाजपा ने अपने अपने स्तर पर रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उन्हें बस तारीख का इंतजार है। जैसे ही तारीख की घोषणा की जाएगी वैसे ही वो अपने अपने पत्ते खोलेंगे।  बता दें कि इस बार जिला पंचायत अध्यक्ष का पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। इसलिए भाजपा और सपा में जीती हुई ओबीसी महिला के पति लामबंदी में जुट गए हैं। लामबंदी में जुटे पार्टी के नेता निर्दलीयों को अपने पाले में करने में लगे हैं। 

विज्ञापन

12 को मतदान और 14 जून को मतगणना 

पंचायत के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजाराम वर्मा ने बताया कि रिक्त सीटों में प्रधानों के पांच, जिला पंचायत सदस्य के एक और ग्राम पंचायत सदस्य के 3573 हैं। जिन पर चुनाव होगा। इसके लिए जिला स्तर पर बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद अधिसूचना जारी की जाएगी।

इसके लिए आरओ, एआरओ की तैनाती और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव के लिए मतदाता सूची बनाने का निर्देश आया है। रिक्त सीटों पर 12 को मतदान और 14 जून को मतगणना होगी। इसके पूर्व सभी तैयारियां हो जाएंगी। इसके लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की सूची तैयार की जाएगी। संबंधित ब्लॉक में नामांकन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed