डिंपल यादव के जन्मदिन पर हुआ समाजवादी हाफ मैराथन का आयोजन, केन्या की एलिस रहीं सबसे आगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के जन्मदिन पर बुधवार को समाजवादी हाफ मैराथन का आयोजन नेहरू स्टेडियम से किया गया। इसे मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव ने हरी झंडी दिखाई।
महिला एवं पुरुष वर्ग की इस प्रतियोगिता में कुल 795 प्रतिभागियों ने भाग लिया। महिलाओं की पांच किमी में केन्या की धाविका एलिस एन जोकी और पुरुष वर्ग की दस किमी में आर्मी हैदराबाद के विरेंद्र कुमार वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
महिला वर्ग में वाराणसी की अमृता पटेल दूसरे, यहीं की प्रेमलता को तीसरे तथा अमरोहा की रेनू चौथे एवं खुशबू सरोज ने पांचवां स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में इलाहाबाद के भाईराम द्वितीय, गाजीपुर के सचिन यादव तृतीय, मुरादाबाद के आरिफ अली चतुर्थ एवं आर्मी के मनोज सिंह पांचवें स्थान पर रहे।
हाफ मैराथन का शुभारंभ करने से पहले सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम जनपद में होते रहने चाहिए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह, विधायक नफीस अहमद, संग्राम यादव, लीलावती कुशवाहा, राजपाल कश्यप, विद्यावती राजभर, कुसुम प्रजापति आदि थे।