फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samadhan diwas Application filed for 26th time to remove encroachment from land in varanasi

समाधान दिवस: 26वीं बार दी जमीन से कब्जा हटवाने की अर्जी, 226 में 170 मामले राजस्व के; डीएम ने दिए निर्देश

Sat, 07 Feb 2026 10:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Feb 2026 10:31 PM IST
सार

Samadhan Diwas UP: वाराणसी के तीनों तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। अफसरों ने शिकायतें सुनीं और निस्तारण के निर्देश दिए। राजातालाब में डीएम ने जमीन संबंधी मामलों में सख्त चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन
samadhan diwas Application filed for 26th time to remove encroachment from land in varanasi
समाधान दिवस के अवसर पर डीएम। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: राजातालाब तहसील में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस में 231 प्रार्थना पत्र में से 12 का निस्तारण हो सका। जिलाधिकारी ने सख्त तेवर दिखाते हुए कहा कि निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


सदर तहसील (शिवपुर) में एसडीएम नितिन सिंह के सामने 226 मामले आए, जिनमें राजस्व विभाग की शिकायतों की भरमार (170 मामले) रही। 226 शिकायतों में 21 का मौके पर निस्तारण हुआ, जिनमें राजस्व विभाग के 170, विकास विभाग के 30, पुलिस विभाग के 26 थे। लोहता के सुरजन मौर्य का मामला चर्चा में रहा, जो 26वीं बार समाधान दिवस पर ग्राम समाज की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने की अर्जी लेकर पहुंचे थे। 
विज्ञापन


उनका आरोप है कि भू-माफिया ग्राम सभा की जमीन पर मकान बनाकर अवैध वसूली कर रहे हैं, जबकि उस जमीन का उपयोग बच्चों के खेल के मैदान के लिए होना चाहिए। उधोरामपुर के अशोक कुमार भी सरकारी रास्ते पर अवैध कब्जे की पांचवीं बार शिकायत लेकर पहुंचे, जिस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। गांव के अरविंद यादव, ओम प्रकाश यादव, प्रकाश यादव,सत्य प्रकाश यादव, कृष्ण कुमार यादव, रामाशंकर यादव, अनिल यादव पर आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पिंडरा तहसील में मुसहर समाज और एसडीएम में नोकझोंक
पिंडरा तहसील में समाधान दिवस हंगामेदार रहा। कुल 69 मामलों में से मात्र 5 का निस्तारण हुआ। थानारामपुर के ग्रामीण 12वीं बार पेयजल नलकूप चालू कराने की मांग लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का आरोप है कि दो साल पहले बोरिंग कर छोड़ दी गई, जिससे लोग शुद्ध पानी को तरस रहे हैं। 

इस पर एसडीएम ने जल निगम के सहायक अभियंता को कड़ी फटकार लगाते हुए 15 दिन के भीतर नलकूप चालू करने का अल्टीमेटम दिया। पिंडरा में ही घरौनी प्रमाण पत्र और भूमि आवंटन की मांग को लेकर आए मुसहर समुदाय के लोगों और एसडीएम के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके अलावा, राशन कार्ड कटने और एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत किसानों की जमीन के रास्ते का विवाद भी प्रमुखता से उठा। 

औराव की निर्मला देवी ने दूसरी बार प्रार्थना पत्र देते हुए आरोप लगाया कि विभाग द्वारा चार पहिया वाहन होने की रिपोर्ट लगाते हुए राशन कार्ड काट दिया। एसडीएम ने आपूर्ति निरीक्षक को जांच कर राशन कार्ड जोड़ने के निर्देश दिए। धर्मनपुर गांव सभा के एक दर्जन किसानों ने एयरपोर्ट विस्तारीकरण के तहत जमीन काश्तकारों की लेकर रास्ता बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed