फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Salute to soldiers who sacrificed their lives in line of duty in varanasi

Varanasi: कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले जवानों को किया गया नमन, पुलिस लाइन परिसर में आयोजन

Sat, 21 Oct 2023 02:23 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 21 Oct 2023 02:23 PM IST
सार

वाराणसी के पुलिस लाइन में शनिवार को स्मृति दिवस मनाया गया। कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। 11 एनडीआरएफ, वाराणसी स्थित मुख्यालय में भी पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। 

विज्ञापन
Salute to soldiers who sacrificed their lives in line of duty in varanasi
पुलिस स्मृति दिवस में शामिल हुए वाराणसी डीएम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के पुलिस लाइन में शनिवार को स्मृति दिवस मनाया गया। कर्तव्य पथ पर बलिदान देने वाले शहीद जवानों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस गारद ने सशस्त्र सलामी देते हुए जवानों की वीरता, शौर्य और बलिदान से प्रेरणा ली। जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश, मेयर अशोक तिवारी, पुलिस कमिश्नर, जिलाधिकारी एस राजलिंगम समेत तमाम अधिकारियों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शहीदों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

विज्ञापन


एनडीआरएफ ने शहीदों को किया नमन
11 एनडीआरएफ, वाराणसी स्थित मुख्यालय में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया। उप महानिरीक्षक मनोज कुमार शर्मा ने पिछले एक वर्ष के दौरान शहीद होने वाले 188 देश के सभी अर्धसैनिक बल एवं पुलिस बल कार्मिकों के नाम पढ़ते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित। एनडीआरएफ जवानों ने शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखा। 

विज्ञापन

क्यों मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

Salute to soldiers who sacrificed their lives in line of duty in varanasi
11वीं बटालियन एनडीआरएफ - फोटो : अमर उजाला

उप महानिरीक्षक ने बताया कि यह दिवस देश के सभी पुलिस के लिए काफी गौरवशाली है। आज के ही दिन वर्ष 1959 में लद्दाख के हाट स्प्रिंग नामक स्थान पर चीन की सेना ने सीआरपीएफ की एक छोटी टुकड़ी पर घात लगाकर हमला किया था। सीआरपीएफ के जवानों ने अदम्य साहस एवं वीरता का परिचय देते हुए चीनी सेना के हमले का पुरजोर मुकाबला किया एवं उनको पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

इस लड़ाई में सीआरपीएफ के 10 वीर जवान अपने देश की रक्षा में शहीद हो गए थे। इन्हीं वीर जवानों की शहादत को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष 21 अक्टूबर को सभी पुलिस बल इस दिन को उनके बलिदान तथा वीरता की याद में पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed