सजी राधा-कृष्ण की झांकी, खेली होली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय केशरी, महामंत्री संजय केशरी ने समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकी सजी और फूलों की होली खेली गई। कलाकारों ने होली गीत प्रस्तुत किए। महिला सभा की अध्यक्ष बॉबी केशरी, उपाध्यक्ष संगीता, सुप्रिया, सरिता और महामंत्री विनीजा केशरी को शपथ दिलाई गई। महिला संगठन ने सफाई व्यवस्था, कन्या भ्रूण हत्या रोकने, दहेज समाप्त करने का संकल्प लिया। इस मौके पर डॉ. एमके गुप्ता, विजय प्रकाश, अमरनाथ चौधरी, कैलाश केशरी, अरुण केशरी मौजूद रहे।
पाल विकास समिति की ओर से पांडेयपुर स्थित शिवम लॉन में आयोजित होली मिलन समारोह में समिति के सदस्यों ने अबीर-गुलाल उड़ाकर एक दूसरे को होली की बधाई दी। इस दौरान होली गीतों पर जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल पिंटू समेत सभी सदस्य खूब थिरके। इस दौरान भईया लाल पाल, संतोष पहलवान, जीउत पाल, नरेंद्र पाल, विरेंद्र पाल, समीर पाल सहित कई लोग मौजूद रहे। उधर अग्रसेन समाज महिला शाखा की ओर से गरीब बच्चों संग आयोजित होली मिलन समारोह में बच्चों में मिठाई आदि बांटी गई। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी हुई। कार्यक्रम में अंजलि अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, अश़िका, अर्चना, शीला आदि लोग मौजूद रहे।
काशी व्यापार प्रतिनिधि मंडल का होली मिलन समारोह रविवार को मारवाड़ी युवक संघ लक्सा में हुआ। इस मौके पर व्यापारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। फूलों की पंखुड़ियां और गुलाल उड़ाया गया। मथुरा के कलाकारों ने होली गीत से भरपूर मनोरंजन किया। अध्यक्ष राकेश जैन और महामंत्री राजकुमार शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। अखिलेश सिंह, अनिल यादव, अजय यादव, मदनमोहन अग्रवाल, संजय राय, अशोक गुप्ता, दुर्गा प्रसाद आदि मौजूद रहे।