फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sainetiger

नकली सैनिटाइजर बनाने में लिप्त 11 आरोपियों को भेजा जेल

Mon, 10 May 2021 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 01:07 AM IST
विज्ञापन
sainetiger
वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के तीन जगहों से नकली सैनिटाइजर के साथ गिरफ्तार 11 आरोपियों को सिगरा पुलिस ने रविवार को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को क्राइम ब्रांच व सिगरा पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारकर सोनिया क्षेत्र से एक मकान में चल रहे नकली सैनिटाइजर बनाने के खेल का भंडाफोड़ किया था। गिरफ्तार आरोपियों में गाजीपुर बिरनो निवासी संजय प्रताप सिंह, भोला यादव, शिवम चौहान, गाजीपुर नंदगंज निवासी अखिलेश यादव, गाजीपुर गंजीपुर निवासी सुदामा चौहान, जौनपुर चंदवक निवासी विजय विश्वकर्मा, मुगलसराय के लेढुवापार रहने वाला राजकुमार यादव, कपसेठी निवासी शिवम जायसवाल, लोहता निवासी अभिषेक वर्मा व मऊ के परदहां थाना क्षेत्र निवासी इरफान अंसारी शामिल हैं। गिरफ्तारी टीम में शामिल क्राइम ब्रांच के अश्विनी पांडेय व सिगरा थाना प्रभारी अनूप शुक्ला ने बताया कि मिश्रित व नकली सैनिटाइजर और रैपर बरामद किया गया था। इस खेल के पीछे और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनके बारे में भी पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed