फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Said Rajya Sabha MP Prof. Rakesh Sinha: Only the people of a particular community are opposing the 21 years of marriage.

सांसद राकेश सिन्हा बोले: शादी की उम्र 21 साल करने का विरोध विशेष समुदाय के लोग ही कर रहे

Mon, 20 Dec 2021 11:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 20 Dec 2021 11:31 AM IST
सार

राज्यसभा सांसद और आरएसएस के विचारक प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि समुदाय विशेष के लोग जनसंख्या नियंत्रण कानून के विरोधी बने बैठे हैं।

विज्ञापन
Said Rajya Sabha MP Prof. Rakesh Sinha: Only the people of a particular community are opposing the 21 years of marriage.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की ओर से आयोजित वंदे मातरम गायन कार्यक्रम के लिए वाराणसी पहुंचे राज्यसभा सांसद और आरएसएस के विचारक प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा कि राहुल गांधी देश को बताएं कि वंदेमातरम राष्ट्रगीत है या राष्ट्रगान? अमर उजाला से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा, हाल ही में लड़कियों की शादी की उम्र 18 से 21 किए जाने पर समुदाय विशेष के लोग विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


समुदाय विशेष के लोग जनसंख्या नियंत्रण कानून के विरोधी बने बैठे हैं। देश में जनसंख्या असंतुलन बड़ी समस्या है और इसी कारण देश का विभाजन भी हो चुका है। अब ऐसा विभाजन न हो इसके लिए जनसंख्या नियंत्रण का कानून बनना ही चाहिए।
विज्ञापन


जातिगत जनगणना जरूरी नहीं
उन्होंने कहा कि यदि जनसंख्या नियंत्रण नहीं हुआ तो संसाधनों का अनुपात बिगड़ता चला जाएगा। जनसंख्या नियंत्रण के कानून को लेकर लगातार भ्रम फैलाया जा रहा है कि यह किसी खास वर्ग के खिलाफ है। राजनीतिक कारणों से जातिगत जनगणना की मांग हो रही है। जो लोग इसकी मांग कर रहे हैं उनके पास इसका तार्किक कारण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर व्यक्ति तक विकास पहुंचे इसके लिए जातिगत जनगणना जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, 2014 के बाद हम निर्माण का इतिहास पढ़ रहे हैं, पहले लोग विध्वंसकारियों को पढ़ते थे। उन्होंने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि पीएम मोदी काशी में पिंडदान करने आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed