फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   said Arun Pathak Falling of the statue of Chhatrapati Shivaji is insult to every Sanatani

UP News: बोले अरुण पाठक, हिन्दू हृदय सम्राट छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिर जाना यानी हर सनातनी का अपमान

Fri, 30 Aug 2024 05:34 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 30 Aug 2024 05:34 PM IST
सार

Varanasi News: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिर जाने के बाद तमाम हिन्दूवादी संगठनों ने अपनी नाराजगी व्यक्त की है।

विज्ञापन
said Arun Pathak Falling of the statue of Chhatrapati Shivaji is insult to every Sanatani
हिंदूवादी नेता अरुण पाठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा गिर जाने पर राजनीति गलियारे में चहल-पहल शुरू हो गई है। एनसीपी ने इसके खिलाफ मौन प्रदर्शन किया है। एकनाथ शिंदे की सरकार ने विपक्ष पर निशाना साधा है। वहीं, विश्व हिन्दू सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष और अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा) अरुण पाठक ने भी अपनी कड़ी आपत्ति जताई है। साथ ही इसमें लिप्त आरोपियों को सख्त सजा की मांग की है। कहा कि माफी नहीं कार्रवाई का समय है।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से कहा है कि यह चुप रहने का समय नहीं है। शिवसेना के वरिष्ठ नेताओं ने अरुण ने कहा है कि एक धोखा आपने बाल साहेब ठाकरे को चुनाव के दौरान दिया था। उसका खामियाजा आपको लोकसभा चुनाव में देखने को मिला। अब शिवाजी को भी धोखा देने का काम हो रहा है। इस बार जनता आने वाले चुनाव में आपको ही सुपड़ा साफ कर देगी।
विज्ञापन


शिंदे सरकार से भी हिन्दूवादी नेता ने कहा है कि छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा का उद्घाटन स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। भाजपा के लोगों को इसका भी मान रखना चाहिए। छत्रपति शिवाजी हिन्दू हृदय सम्राट है उनका अपमान हर सनातनी का अपमान है। इसे अपमान को कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed