{"_id":"6411b8407a7efae38e09097d","slug":"saffron-flag-will-be-hoisted-on-new-years-eve-lamps-will-be-decorated-varanasi-news-c-20-vns1013-104578-2023-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: नवसंवत्सर पर लहराएंगे भगवा ध्वज, सजेंगी दीपमालाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: नवसंवत्सर पर लहराएंगे भगवा ध्वज, सजेंगी दीपमालाएं
विज्ञापन
- संस्थाओं की ओर से हिंदू नववर्ष के स्वागत की चल रही हैं तैयारियां
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। हिंदू नववर्ष और नवसंवत्सर पर काशी के गली-मोहल्लों में भगवा ध्वज लहराएंगे। शहर भर में संस्थाओं की ओर से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। कहीं चैत्र प्रतिपदा के आयोजन होंगे तो कहीं पूर्व संध्या पर दीपमालाएं सजाई जाएंगी।
श्री लाटभैरव भजन मंडल के तेलियाना स्थित सभागार में भगवा ध्वज तैयार किए जा रहे हैं। भारतीय नवसंवत्सर के स्वागत में हर साल की तरह इस साल भी तेलियाना सहित आसपास के कई मोहल्लों में भगवा ध्वज लहराएंगे। नूतन वर्ष के अभिनंदन में पूर्व संध्या पर दीपोत्सव होगा। संस्था के अध्यक्ष केवल कुशवाहा ने बताया कि विक्रम संवत के स्वागत के लिए पूर्व संध्या पर 21 मार्च को तुलसी बाबा की साधनास्थली रही तेलियाना हनुमान फाटक का परिक्षेत्र दीपों की रोशनी से दमकेगा। शिवम अग्रहरि भी अपनी टीम के साथ नवसंवत्सर के आयोजनों में जुटे हैं। चाैक-चौराहों पर स्वागत बैनर लगाने की तैयारियां चल रही हैं। श्रीराम जानकी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया है।