{"_id":"5c4ed104bdec227d9070b94f","slug":"sadhvi-niranjan-jyoti-said-that-cut-hand-of-them-who-touch-hindu-or-muslim-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू ही नहीं, मुस्लिम लड़की को भी छूने वाले के हाथ काट देने चाहिएः केंद्रीय मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू ही नहीं, मुस्लिम लड़की को भी छूने वाले के हाथ काट देने चाहिएः केंद्रीय मंत्री
Tue, 29 Jan 2019 10:25 AM IST
shubham
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: shubham
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:25 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Niranjan jyoti
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से सांसद साध्वी निरंजन ज्योति कुंभ जाने के लिए वाराणसी पहुंचीं थी। लाल बहादुर शास्त्री अतंरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कांग्रेस पर साधा निशाना। कहा कि कांग्रेस सिर्फ वादे करने वाली सरकार थी।
पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा किया है हमारी सरकार ने जो कहा है उससे कहीं ज्यादा करती है। प्रधानमंत्री ने जो बोला था सबका साथ सबका विकास उन्होंने वही किया है।
केंद्रीय मंत्री अनंत हेगड़े के बयान अगर कोई हिन्दू लड़की को छुए तो उसका हाथ काट देना चाहिए पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि सिर्फ हिन्दू ही नहीं यदि मुसलमान लड़की को भी कोई हाथ लगाए तो उसके साथ भी वही होना चाहिए।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी के महासचिव बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का विषय है मेरा विषय नहीं है। यह कोई बड़ा आश्चर्य नहीं है कि परिवार से कोई निकल कर आए। लेकिन कांग्रेस को सिर्फ वादा करने आता है उसे पूरा उन्होंने कभी नहीं किया। आजादी के 70 साल बाद भी लोग अंधेरे में रह रहे थे। आज भी लोग बेघर रह रहे थे। उन्होंने वादा किया और हमने काम किया।
राम मंदिर पर कहा कि हमें कोर्ट पर भी विश्वास है और धर्म संसद पर भी मंथन होगा। कोर्ट की सुनवाई को टाला इसलिए गया है कि कोर्ट का जो एक कमेटी बनी हुई है अगर उसमें कोई बीमार हो जाता है तो स्वाभाविक है डेट बढ़ा दिया गया है।
बता दें कि साध्वी निरंजन ज्योति केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री हैं और इस साल प्रयागराज कुंभ में निरंजनी अखाड़े की महामंडलेश्वर बनाई गईं है। प्रयागराज कुंभ में शामिल होने के लिए वह वाराणसी से प्रयागराज जाएंगी।