फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sadhvi hemanand giri applied post of shankaracharya of kashi jyotishpeeth

सनातन संस्कृति के इतिहास में पहली बार ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य पद पर साध्वी की दावेदारी

Thu, 21 Dec 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 21 Dec 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi hemanand giri applied post of shankaracharya of kashi jyotishpeeth
महिला महामंडलेश्वर साध्वी हेमानंद गिरि - फोटो : अमर उजाला
काशी ज्योतिषपीठ के शंकराचार्य पद पर चयन के लिए एक महिला महामंडलेश्वर ने दावेदारी पेश की। शंकराचार्य के पद की दौड़ में शामिल होने वाली यह पहली महिला साध्वी हैं।
विज्ञापन


पड़ोसी देश नेपाल में साधनारत महिला महामंडलेश्वर साध्वी हेमानंद गिरि ने ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य पद पर मंगलवार को अपनी दावेदारी पेश की। साध्वी हेमानंद सनातन धर्म के इतिहास में शंकराचार्य के पद की दौड़ में शामिल होने वाली पहली महिला साध्वी हैं।
विज्ञापन


भारत धर्म महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह के अलावा मार्गदर्शक मंडल के सदस्यों ने उनका आवेदन स्वीकार कर लिया है। शंकराचार्य पद के चयन के लिए गठित स्क्रीनिंग कमेटी उनके नाम पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंडल के चीफ सेक्रेटरी ने साध्वी हेमानंद का नाम ज्योतिष्पीठ के अगले शंकराचार्य पद की दौड़ में शामिल होने की पुष्टि की है। नेपाल के गौरीगंज स्थित वैदिक सूर्य शिवानाय मठ की महामंडलेश्वर अनंत विभूषित साध्वी हेमानंद गिरि ने हिमालय की गुफाओं में लंबे समय तक साधना की है।

जूना अखाड़े की हैं महामंडलेश्वर

Sadhvi hemanand giri applied post of shankaracharya of kashi jyotishpeeth
साध्वी हेमानंद गिरि
​साध्वी हेमानंद गिरि जूना अखाड़े की महामंडलेश्वर हैं। वे अयोध्या के माता स्वर्गद्वारी आश्रम से भी जुड़ी हैं। साध्वी हेमानंद ने मंगलवार की दोपहर भारत धर्म महामंडल के चीफ सेक्रेटरी प्रो. प्यारे सिंह से फोन पर वार्ता कर अपनी दावेदारी पेश की। इसके अतिरिक्त डाक से भी आवेदन भेजा है।

प्रो. प्यारे सिंह ने बताया कि साध्वी ने दावेदारी की है। उनका कहना है कि मठाम्नाय अनुशासन की नियमावली में शंकराचार्य पद के लिए किसी महिला को नामित न करने का कहीं उल्लेख नहीं है।

उन्हें योग्यता के आधार पर इस पद के लिए नामित किया जाना चाहिए। चीफ सेक्रेटरी के अलावा महामंडल के कोऑर्डिनेटर भाल शास्त्री, सहायक मंत्री केपी वर्मा की मौजूदगी में हेमानंद के आवेदन को स्वीकार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed