Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sadhvi Bhagwans bid farewell to Jain Shwetambar Temple

Varanasi News: जैन श्वेतांबर मंदिर से साध्वी भगवंतों की हुई विदाई

Tue, 11 Nov 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sadhvi Bhagwans bid farewell to Jain Shwetambar Temple
भेलूपुर जैन श्वेतांबर मंदिर प्रांगण में अत्यंत भावपूर्ण वातावरण में साध्वी श्री भगवंतों का विदाई समारोह संपन्न हुआ। अश्रुपूरित नेत्रों और मंगल भावनाओं के साथ श्रद्धालुजनों ने अपने पूज्य गुरुभगवंतों को भावभीनी विदाई दी। पावन निष्रा साध्वी दिव्यदर्शनाश्री, सम्यग्दर्शनाश्री एवं संयमप्रज्ञाश्री के सान्निध्य में चातुर्मास के दौरान वाराणसी संघ को धर्म, संयम एवं आराधना का लाभ प्राप्त हुआ।विदाई से पूर्व मंदिर में 25वां ध्वजारोहण बड़े ही हर्षोल्लास एवं विधिपूर्वक संपन्न किया गया। इसके पश्चात साध्वी भगवंतों ने मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए विहार प्रारंभ किया। विहार दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ हुआ, जो लगभग 1500 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मार्च प्रथम माह में जैसलमेर तक रहेगा। जैसलमेर में आचार्य जिनदत्तसूरी महाराज के चादर महोत्सव में भाग लेंगे। तत्पश्चात वहां से आगे 750 किलोमीटर का अगला पैदल विहार पावन भूमि श्रीपालिताना के लिए होगा, जहां आगामी चातुर्मास संपन्न होगा। संघ के सदस्यों, श्रद्धालुजनों एवं समाजबंधुओं ने मंगल ध्वनि के साथ ‘जय जय गुरुदेव’ एवं ‘मंगल विहार हो’ के उद्घोषों से वातावरण को गुंजायमान किया। इस दौरान अध्यक्ष प्रवीण चंद गांधी, सुशील बुरड़, महामंत्री राहुल गांधी, मृगरेंद्र राज भंसाली, राजेश रायसुराना, उप मंत्री आशीष बुरड़, कमलजीत शाह सहित अनेक श्रद्धालुजन एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed