युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ओर से ग्रामीण खेल लीग की जोनल प्रतियोगिता शुक्रवार को लालपुर और परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में शुरू हुई। इसमें वाराणसी जोन से संबंधित 12 संसदीय क्षेत्र के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
भारोत्तोलन के 55 किलो भार वर्ग में वाराणसी के अर्जुन ने स्वर्ण पदक जीता। पहले दिन सर्वाधिक पदक जीत गाजीपुर के खिलाड़ी शीर्ष पर रहे। इसमें वाराणसी के अलावा चंदौली, गाजीपुर, जौनपुर, मछलीशहर, आजमगढ़, लालगंज के चयनित खिलाड़ी एथलेटिक्स, भारोत्तोलन, कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता डॉ. भीमराव आंबेडकर क्रीड़ा संकुल लालपुर और कुश्ती प्रतियोगिता विकास इंटर कॉलेज परमानंदपुर में सुबह 9 बजे शुरू हुई।
100 मीटर दौड़ में गाजीपुर के मोहम्मद मारूक, 800 मीटर दौड़ में गाजीपुर के दीपांशु कुमार, लंबीकूद में मऊ घोसी के सत्यानंद यादव, ऊंचीकूद में चंदौली के अनुराग सिंह, शाटपुट में मिर्जापुर के आदर्श उपाध्याय, डिस्कस थ्रो में मछली शहर के अनिकेत कुमार, जेवलिन थ्रो में बलिया के परमहंस बिंद ने सवर्ण पदक जीता।

बड़ालाल पुर स्टेडियम में एथलेटिक्समें दौड़ लगाते खिलाड़ी । अमर उजाला- फोटो : तहसील गौरीगंज में जनसुनवाई करजी राज्य महिला आयोग सदस्य।