{"_id":"69011f56d318fcc99604c63d","slug":"run-for-unity-on-patel-jayanti-on-october-31-varanasi-news-c-192-1-svns1033-142609-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को रन फार यूनिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पटेल जयंती पर 31 अक्टूबर को रन फार यूनिटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर को आयोजित सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर रन फार यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का जो कार्यक्रम आयोजित किया गया है। उसके लिए सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए और ढीले बिजली के तारों को कसा जाए।
उन्होंने कहा कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा माई भारत पहल के अंतर्गत स्कूलों व कालेजों में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इसमें मुख्य रूप से सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, पेंटिग प्रतियोगिता आदि शामिल हैं। कहा कि आयोजित कार्यक्रम के तैयारियों के सम्बंध में विधायकगण व अन्य पदाधिकारियों के साथ संबंधित अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर तय कार्यक्रमों के मार्गो, स्थलों का निरीक्षण पहले से सुनिश्चित कर ले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा मेडिकल टीम व एम्बुलेंस यात्रा में शामिल रहे। यात्रा के दौरान बीच-बीच में प्रत्येक दो-दो किलोमीटर पर पेयजल आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करा दी जाए। कहा कि पदयात्रा के दौरान यात्रा जुलूस में केवल एम्बुलेंस के अलावा किसी भी प्रकार के छोटे व बड़े वाहन जैसे कार, आटो, ई रिक्शा, मोटरसाइकिल भी शामिल नहीं होंगे। पदयात्रा के दौरान यात्रा में शामिल होने वाले पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों के हाथ केवल तिरंगा के अलावा और किसी भी पार्टी अथवा अन्य का झंडा नहीं लिया जाएगा। लौहपुरुष सरदार पटेल के 150वीं जयंती के अवसर पर जिले में तिथिवार आयोजित कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। रन फार यूनिटी कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चुनार विधानसभा में आठ नवम्बर को परेड ग्राउंड चुनार से प्रारम्भ यह पदयात्रा पीडीएनडी इण्टर कालेज मे समाप्त होगी। इसी प्रकार अन्य जगहों पर भी आयोजन होगा। विधानसभा नगर क्षेत्र में 17 नवम्बर को सरदार पटेल चौराहा भरूहना से पदयात्रा शुरु होकर रामचन्द्र शुक्ल पार्क में जाकर संपन्न होगी। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख मार्गो मे नागरिको द्वारा मानव श्रृंखला बनाकर सरदार पटेल को श्रंद्धाजलि अर्पित की जाएगी। विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में एक नवम्बर से सात नवम्बर 2025 के मध्य कालेजों, स्कूलों में विभिन्न वर्ग के छात्र-छात्राओ के द्वारा भाषण प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, चित्र कला प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया जाएगा।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह,नमामि गंगे विजेता, अपर पुलिस अधीक्षक नितेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनीत उपाध्याय, उप जिलाधिकारी सदर गुलाब चन्द्र, सहित अन्य उपस्थित रहे।