फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   ruckus over EVM case varanasi police arrest two more people who identified from video footage

वाराणसी: ईवीएम प्रकरण को लेकर हुए बवाल मामले में आढ़ती सहित दो गिरफ्तार, वीडियो फुटेज से हुई पहचान

Fri, 29 Apr 2022 10:39 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 29 Apr 2022 10:39 AM IST
सार

वाराणसी के पहड़िया मंडी में मतगणना स्थल पर आठ मार्च को ईवीएम बदलने की फर्जी सूचना पर तोड़फोड़ व उपद्रव करने के दो और आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

विज्ञापन
ruckus over EVM case varanasi police arrest two more people who identified from video footage
वाराणसी में ईवीएम को लेकर हुआ था हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित पहड़िया मंडी में ईवीएम प्रकरण को लेकर हुए बवाल मामले में लालपुर-पांडेयपुर पुलिस ने पहड़िया मंडी के आढ़ती सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया। एडीजी जोन की गाड़ी पर पथराव और गनर, ड्राइवर पर हमले का आरोप में गुरुवार  को आवास विकास कॉलोनी से गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन


उधर, सपा नेता और आढ़ती की गिरफ्तारी को लेकर पहड़िया मंडी के आढ़तियों और व्यापारियों ने रोष जताया। विधानसभा चुनाव के दौरान आठ मार्च को पहड़िया मंडी में ईवीएम बदलने की अफवाह को लेकर बवाल हुआ था। स्थिति का जायजा लेने पहुंचे एडीजी जोन राम कुमार की गाड़ी भी पथराव किया गया था।

विज्ञापन

लालपुर-पांडेयपुर थाने में दर्ज मुकदमा

हमले में गनर और ड्राइवर घायल हो गए थे। ड्राइवर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में जानलेवा हमले सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसी मामले में आढ़ती हीरालाल मौर्य और पहड़िया निवासी आशीष यादव को आवास विकास कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक थानाध्यक्ष सतीश यादव ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संजय नगर, रमरेपुर निवासी हीरालाल मौर्य और आशीष को गिरफ्तार किया गया। अब तक सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सीसीटीवी व वीडियो फुटेज के माध्यम से आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है।

व्यापारियों को गलत फंसाया जा रहा

पहड़िया मंडी के व्यापारियों और आढ़तियों ने आढ़ती हीरालाल मौर्य की गिरफ्तारी पर विरोध जताया। बैठक करके इस पर कड़ी नाराजगी जताई। व्यापारी नेता कृष्ण कुमार सोनकर किशन, ओमप्रकाश सोनकर, दिनेश सोनकर, विजय जायसवाल आदि ने कहा कि इस बवाल में व्यापारियों का कोई लेना-देना नहीं हैं।

व्यापारी व आढ़ती उत्सुकता वश देखने के लिए गए थे। सपा नेता को पुलिस द्वारा ईवीएम मामले में आरोपित बनाकर जेल भेजना ठीक नहीं हैं। बैठक के दौरान गोपाल सोनकर, ओमप्रकाश मिश्रा, सुभाष सिंह, मो.सईद आदि ने आढ़ती की गिरफ्तारी पर आक्रोश जताया।

पूर्व सांसद ने जताया विरोध

चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने सपा नेता सपा (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव) हीरालाल मौर्य की गिरफ्तारी की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह जिला प्रशासन की चूक का नतीजा रहा कि अफवाह फैली। जिला प्रशासन ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए दो अधिकारियों को निलंबित भी किया। इसके बावजूद सपा नेताओं को चिह्नित करके उनकी गिरफ्तारी करना यह गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed