{"_id":"66a10593ed837c63670a1b58","slug":"ruckus-outside-vishwanath-temple-regular-visitors-expressed-displeasure-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वनाथ मंदिर के बाहर हंगामाः नेमी भक्तों ने नए द्वार को लेकर जताई नाराजगी, बोले- हमें चाहिए सुगम व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वनाथ मंदिर के बाहर हंगामाः नेमी भक्तों ने नए द्वार को लेकर जताई नाराजगी, बोले- हमें चाहिए सुगम व्यवस्था
Wed, 24 Jul 2024 07:16 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 24 Jul 2024 07:16 PM IST
सार
Varanasi News: सावन के तीसरे दिन यानी बुधवार की सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर नेमी दर्शनार्थियों ने हंगामा कर दिया। इसे देखकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। वे लोग उन्हें मनाने और समझाने में लग गए। थोड़ी देर के लिए दर्शन की व्यवस्था भी बाधित रही।
विज्ञापन
मंदिर परिसर के बाहर जुटे नेमी दर्शनार्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी विश्वनाथ मंदिर में इन दिनों नेमी दर्शन करने वालों को लेकर हर दिन कोई न कोई समस्या सामने आ रही है। जबकि मंदिर प्रशासन ने काशीवाशियों के नाम पर एक द्वार ही बना दिया। उसके बाद भी नेमी भक्तजनों को समस्या हो रही है।
विज्ञापन
बीते दिन नेमी दर्शन वाले कुछ लोगों को लेकर कमिश्नर से मिलने गए थे, लेकिन वहां कोई बात नहीं बनी, फिर आज विश्वनाथ मंदिर के मुख्य कार्यपालक के साथ एक बैठक होनी थी। नेमी दर्शनार्थी बैठक में पहुंचे।
विज्ञापन
नेमी दर्शन करने वालों ने अपनी समस्या को रखते हुए कहा कि हम लोगों को सोमवार दर्शन करने हेतु पहले पास मिलता था, पर इस बार सब हटा दिया गया। हमें गेट नम्बर एक ढूंढिराज से प्रवेश मिलता था, उसी से हम लोगों को जाने दिया जाए।
विज्ञापन
मंदिर प्रशासन ने कहा कि आप लोगों के ही कहने पर एक द्वार ही बना दिया गया। सावन महीने में इस व्यवस्था में आपलोग सहयोग दें। अब जो बातें होंगी वो सावन महीने के बाद होंगी। इस बात पर नेमी भक्तजनों को सही नहीं लगा। बाहर आकर गेट नम्बर 4 के सामने मंदिर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चले गए।