फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ruckus on sand site by villagers in sonbhadra

सोनभद्र में बालू साइट पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, नौ घायल, आठ वाहन फूंके, तीन क्षतिग्रस्त

Wed, 09 Jan 2019 09:00 PM IST
utpal utpal न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र Published by: utpal utpal Updated Wed, 09 Jan 2019 09:00 PM IST
विज्ञापन
Ruckus on sand site by villagers in sonbhadra
जलाए गए वाहन - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के कोन थाना क्षेत्र के बरहमोरी बालू साइट पर रास्ते के विवाद में बुधवार सुबह ग्रामीणों ने साइट के दफ्तर के कर्मचारियों से मारपीट और पथराव किया। आठ वाहन फूंकने के साथ तीन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। जवाब में बालू साइट के लोगों ने हवाई फायरिंग की। मारपीट में नौ लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर डीएम, प्रभारी एसपी ने मुआयना किया। मौके पर कई थानों की फोर्स, पीएसी तैनात कर दी गई। मामले में कोन एसओ अरविंद मिश्रा निलंबित कर दिए गए। 13 नामजद, 40-50 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है।    
विज्ञापन


 कोन थाना क्षेत्र के रोगही चौराहे पर बुधवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ग्रामीण पहुंचे और बालू ठेकेदार से रास्ते के विवाद में जाम लगा दिया। इसको लेकर साइट पर काम करने वाले कुछ लोग बातचीत करने पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनकी पिटाई कर दी। इस पर काम करने वाले लोग साइट स्थित कार्यालय की ओर भागने लगे। ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया और मौके पर जाकर तीन चार पहिया वाहन तथा पांच दोपहिया वाहन फूंक दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त कर दिए। इस पर साइट के लोगों ने हवाई फायरिंग की। घटना में बालू साइट पर काम करने वाले सात और दो ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को कोन पीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। गांव में फिलहाल पीएसी तैनात कर दी गई है। खनन का काम बंद हो गया है। साइट कर्मचारी रूपम सिंह निवासी देवरिया ने ग्रामीणों के खिलाफ तहरीर देकर कट्टे से फायरिंग करने और नौ लाख रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। 

पुलिस को दोनों पक्षों से नहीं मिली तहरीर

Ruckus on sand site by villagers in sonbhadra
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : amar ujala
गांव में फिलहाल पीएसी तैनात कर दी गई है। खनन का काम बंद हो गया है। डीएम अमित कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार की रात एक ट्रक किसी के आलू के खेत में चला गया था। इसको लेकर रात में ही मारपीट हुई थी। फिर बुधवार की सुबह ग्रामीणों ने इसी मामले को लेकर चक्काजाम किया और बालू खनन कंपनी के कर्मचारियों के साथ मारपीट की। इस मामले में दोनों पक्षों से तहरीर लेकर प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।

रात में लड़की से छेड़छाड़ की भी चर्चा सामने आई है। फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। प्रभारी एसपी डॉ. अवधेश सिंह ने कहा कि  बालू साइट पर जाने वाले रास्ते को लेकर ग्रामीणों और बालू कंपनी के कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। इसमें ग्रामीणों ने कर्मचारियों से मारपीट की। इस घटना में कंपनी से सात और दो ग्रामीण घायल हो गए। कंपनी के लोगों ने आत्मरक्षार्थ अपने लाइसेंसी शस्त्र से दो हवाई फायरिंग भी की। ग्रामीणों ने आठ वाहन जला दिये और तीन वाहन क्षतिग्रस्त कर दिये हैं। इस मामले में किसी की तरफ से तहरीर नहीं पड़ी है और कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed