बीएचयू में मंगलवार शाम को दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई। होली के गीत पर डांस करने को लेकर बिरला हॉस्टल और एलबीएस के छात्रों ने जमकर बवाल काटा। सूचना पर कई थानों की पुलिस, पीएसी पहुंच गई है। होली खेलते समय छात्रों में मारपीट हुई। बिरला हॉस्टल और एलबीएस के छात्रों ने जमकर ईंट-पत्थर भी चलाए। आनन फानन छात्रों के बवाल हो देखते हुए लंका पुलिस पहुंच गई। मामला गंभीर होने से मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स के साथ पीएसी को भी बुलानी पड़ी।
बीएचयू में बवाल की तस्वीरें: होली खेलते समय छात्रों के बीच मारपीट, चले ईंट पत्थर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: हरि User
Updated Tue, 23 Mar 2021 08:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन