{"_id":"65477b5a54c3ee2ac007f748","slug":"ruckus-in-bhu-clash-between-two-student-groups-attack-on-abvp-girl-students-protesting-against-anti-hindutva-2023-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में फिर बवाल: दो छात्र गुटों में झड़प, हिंदुत्व विरोधी नारों का विरोध कर रही एबीवीपी छात्राओं पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में फिर बवाल: दो छात्र गुटों में झड़प, हिंदुत्व विरोधी नारों का विरोध कर रही एबीवीपी छात्राओं पर हमला
Sun, 05 Nov 2023 04:54 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: किरन रौतेला
Updated Sun, 05 Nov 2023 04:54 PM IST
सार
खबर है कि रविवार को AISA तथा BSM (भगत सिंह छात्र मोर्चा) के बाहरी गुंडों ने परिसर में हिंदुत्व विरोधी नारे लगाए तथा छात्रों के साथ मारपीट कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बीएचयू में बवाल: दो छात्र गुटों में झड़प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
काशी हिंदू विश्वविद्यालय कैंपस बंटवारे का विरोध कर रहे दो छात्र संगठनों में रविवार को झड़प हो गई। एबीवीपी और AISA संगठन के छात्रों के बीच जमकर बवाल हो गया। बताया जा रहा है कि इस बीच पुलिस ने एक रिसर्च स्कॉलर को हिरासत में लिया है और उसे लंका थाना ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
खबर है कि रविवार को AISA तथा BSM (भगत सिंह छात्र मोर्चा) के बाहरी गुंडों ने परिसर में हिंदुत्व विरोधी नारे लगाए तथा छात्रों के साथ मारपीट कर अराजकता फैलाने का प्रयास किया। इसी का विरोध कर रही एबीवीपी की छात्राओं पर भी हमला किया है, जिससे उन्हें काफी गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन