RTE: छह साल में कम हुए 4000 दाखिले, 2025-26 में 6539 बच्चों ने लिया प्रवेश; 10186 सीटों पर इस बार होंगे प्रवेश
Varanasi News: कोविड के बाद पिछले सत्र 2025-26 में 6539 बच्चों ने आरटीई के तहत प्रवेश लिया है। आरटीई के तहत छात्रों को विद्यालयों में निशुल्क प्रवेश दिया जाता है। इस व्यवस्था को करीब 10 साल पहले लागू किया गया था।
विस्तार
RTE: शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश लेने वाली छात्रों की संख्या कोविड काल के बाद से घटती आ रही है। पिछले छह साल में कोविड काल के बाद इससे होने वाले प्रवेश में 3885 दाखिलों की कमी आई है।
कोविड काल में यह संख्या 10424 थी जो अब तक का सबसे अधिक आंकड़ा है। 2025-26 में शैक्षणिक सत्र 2015-16 से इस अधिकार के तहत छात्रों का प्रवेश शुरू हुआ। उस वर्ष सिर्फ 81 बच्चों ने ही इस योजना का लाभ लिया। इसके बाद से यह आंकड़ा लगातार घट रहा है।
आरटीई के तहत प्रवेश का आंकड़ा पिछले दस वर्षों में बदला है। कोविड काल के बाद से प्रवेश लेने वाले छात्रों की संख्या लगातार घटी है। इस सत्र में 10186 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। - अनुराग श्रीवास्तव, बीएसए, वाराणसी
विज्ञापन विज्ञापन
10409 सीटें आरक्षित 7256 नामांकन हुए
जिले में आरटीई के तहत इस बार 10186 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। शैक्षणिक सत्र 2025-26 में जिले में 10409 सीटें आरटीई के तहत आरक्षित की गई थीं। इसमें कुल 7256 नामांकन हुए। वहीं, आरटीई के तहत अब तक लागू नियम के अनुसार एक किलोमीटर की परिधि में विद्यालय चयन की व्यवस्था में प्रतिष्ठित विद्यालयों में प्रवेश की होड़ रहती थी। विद्यालय में अधिक और किसी में बहुत कम आवेदन आते थे। प्रक्रिया में बदलाव के बाद अब किसी एक विद्यालय में आवेदन की अधिकता नहीं होगी।
