फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS Pracharak Indresh Kumar said Jinnah for whom great men should leave the country

आरएसएस प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा: जिन्ना जिनके लिए महापुरुष वह देश छोड़कर चले जाएं

Wed, 10 Nov 2021 06:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 06:59 PM IST
सार

इंद्रेश कुमार ने लालकृष्ण आडवाणी के जिन्ना की मजार पर चादर चढ़ाने की बात को राजनीतिक चुटकुला बताया। उन्होंने बीएचयू के वेबिनार में महामना की तस्वीर हटाकर अल्लामा इकबाल की फोटो लगाने पर कहा कि बीएचयू की अंतरात्मा में महामना मालवीय हैं।

विज्ञापन
RSS Pracharak Indresh Kumar said Jinnah for whom great men should leave the country
इंद्रेश कुमार

विस्तार

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार ने कहा कि भारतीय राजनीति में जिनको भी जिन्ना महापुरुष लगते हैं उनको देश से चले जाना चाहिए। भारत और भारतीयों पर उन्हें बोझ बनकर नहीं जीना चाहिए। मेरा निवेदन है कि जो भी जिन्ना प्रेमी हैं वह तत्काल देश छोड़ दें। बुधवार को वह काशी विद्यापीठ के ललित कला विभाग में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे।

विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि लालकृष्ण आडवाणी ने जिन्ना की मजार पर चादर क्यों चढ़ाई तो मैं यह कहना चाहता हूं कि यह राजनीतिक चुटकुला है। दूसरों को गलत सिद्ध करते हुए इस तरह की अनाप-शनाप बातें ना बोलें। बीएचयू के वेबिनार में पोस्टर पर महामना की तस्वीर हटाकर अल्लामा इकबाल की फोटो लगाने पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि बीएचयू की अंतरात्मा में महामना मालवीय हैं। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता।
विज्ञापन


जब सारे जहां से अच्छा गाने वाले इकबाल भटक कर पाकिस्तान चले गए थे तब उन्हें इस गीत का मर्म समझ नहीं आया था। बढ़ती महंगाई के सवाल पर इंद्रेश कुमार ने कहा कि पूरे देश को दल, जाति, मजहब, प्रांत से ऊपर उठकर सोचना चाहिए और एकजुट होकर महंगाई रूपी राक्षस को हराने के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंद्रेश कुमार ने कहा कि काशी के लोगों का कला, भक्ति, स्वतंत्रता संग्राम में कैसा योगदान रहा, आज उसे कलाकारों ने चित्रों के माध्यम से बताया है। इस अवसर पर चित्रकारों ने आजादी में योगदान देने वाले अमर शहीदों के विविध चित्र बनाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed