फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS national executive member addressed on nationalism in Sonbhadra

सोनभद्र: आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बोले- राष्ट्रवाद जागेगा तो कमजोर होगी देश तोड़ने वाली शक्तियां

Fri, 27 Aug 2021 11:06 PM IST
हरि User अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: हरि User Updated Fri, 27 Aug 2021 11:06 PM IST
सार

जमगांव में आयोजित सेवा, मानवीय संबंध और राष्ट्रवाद विषयक संगोष्ठी को संबोधित किया। कहा, सामान्य नागरिक जब राष्ट्रवाद में उठ खड़ा होता है तो विभाजनकारी शक्तियां पीछे हट जाती हैं। यह तभी संभव है, जब वंचित समाज के लोग राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करेंगे।

विज्ञापन
RSS national executive member addressed on nationalism in Sonbhadra
डॉ. इंद्रेश कुमार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएसएस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व विशाल भारत संस्थान के संरक्षक डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश तोड़ने वाली शक्तियों को कमजोर करने के लिए राष्ट्रवाद के प्रदर्शन को जरूरी बताया है। सोनभद्र के जमगांव में आयोजित सेवा, मानवीय संबंध और राष्ट्रवाद विषयक संगोष्ठी में उन्होंने कहा कि सामान्य नागरिक जब राष्ट्रवाद में उठ खड़ा होता है तो विभाजनकारी शक्तियां पीछे हट जाती हैं। यह तभी संभव है, जब वंचित समाज के लोग राष्ट्रवाद का झंडा बुलंद करेंगे।

विज्ञापन


डॉ. इंद्रेश कुुमार ने कहा कि आदिवासी समुदाय अपनी संस्कृति के साथ जब देश की मुख्यधारा से जुड़ेगा तो वह दिन देश के लिए सेवा के क्षेत्र में क्रांति का दिन होगा। सोनभद्र जनपद को मानवीय संबंधों की खुली प्रयोगशाला बनाएंगे। इसके परिणाम से नई दिशा मिलेगी। 
विज्ञापन


विशाल भारत संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि देश को बचाना है तो दूसरों के लिए जीने वालों का समूह खड़ा करना ही होगा। सेवा के माध्यम से सामान्य नागरिकों का भरोसा हासिल किया जा सकता है। संस्थान देश सेवा करने वालों का समूह तैयार कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक जिले में जनपदीय परिषद के 21 सदस्य अनवरत जनपद में आने वाले किसी भी तरह की आपदा के समय प्रशासन के साथ मिलकर आम नागरिकों को राहत पहुंचाने का काम करेंगे। अध्यक्षता पातालपुरी मठ के महंत बालक दास जी महाराज ने की।


संगोष्ठी के बाद इंद्रेश कुमार ने रामपंथ के श्रीराम परिवार मंदिर का शिलान्यास जमगांव में किया। यहां नौ मूर्तियां स्थापित की जायेंगी। भगवान राम के अतिरिक्त लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और मो मानकी, मांडवी, उर्मिला, श्रुतिकीर्ति के हनुमान जी विराजमान होंगे। संचालन राष्ट्रीय महासचिव अर्चना भारतवंशी ने और धन्यवाद कार्यक्रम आयोजक दुलार चंद मौर्या ने दिया। संयोजन यादवेंद्र दत्त द्विवेदी ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed