फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS meeting today in varanasi for upcoming Public participation program in Kashi for Shri Ram temple on new year

वाराणसी: नए साल में श्रीराम मंदिर के लिए काशी में होगा जनभागीदारी कार्यक्रम

Thu, 24 Dec 2020 04:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 24 Dec 2020 04:06 PM IST
विज्ञापन
RSS meeting today in varanasi for upcoming Public participation program in Kashi for Shri Ram temple on new year
बैठक में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला।

अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर को लेकर 10 जनवरी को काशी में होने वाले जनभागीदारी कार्यक्रम को लेकर आरएसएस के क्षेत्रीय पदाधिकारियों की बैठक हुई। यह कार्यक्रम स्वामी विवेकानंद जयंती से पहले पड़ने वाले रविवार से शुरू होगा।

विज्ञापन


इसमें राम मंदिर निर्माण में ज्यादा से ज्यादा जनभागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। संघ चाहता है कि हिंदू समाज के सभी संगठन इसमें कंधा से कंधा मिलाकर योगदान दें। 
विज्ञापन


गुरुवार को वाराणसी में हुई बैठक में संघ के काशी के कार्यालय प्रमुख शिवेश्वर, पूर्व विधायक रामजनम, जिला प्रचारक रजत, काशी सेवा प्रमुख सुरेंद्र भी मौजूद थे। रजत ने बताया कि श्रीराम मंदिर के लिए काशी कार्यालय संघ का प्रमुख दफ्तर होगा।इसके प्रमुख शिवेश्वर होंगे। बैठक में 10 जनवरी को होने वाली जनभागीदारी में शामिल होने वाले संघ के पदाधिकारी और युवा भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

देश सेवा के लिए छोड़ी अच्छी नौकरी
आरएसएस संगठन से युवाओं को जोड़ने के लिए तेजी से कार्यक्रम कर रहा है। आईआईएम लखनऊ से पीएचडी कर चुके शिवेश्वर भी संघ से जुड़ गए हैं। वह देश सेवा के लिए बड़ी कंपनियों की अच्छी नौकरी छोड़ चुके हैं।

वह संघ के शीर्ष नेतृत्व के साथ संघ का प्रचार, डिजिटल का काम, राम मंदिर निर्माण का काम आदि देख रहे हैं। बैठक में रजत ने युवाओं से संघ से जुड़ने और 10 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। व्यापारी और काशी दर्शन के प्रमुख अभिषेक मोरोलिया ने सभी का रुद्राक्ष की माला पहनाकर और चंदन उपहार देकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed