फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS chief mohan bhagwat arrived varanasi

पांच दिवसीय प्रवास पर वाराणसी पहुंचे संघ प्रमुख, चर्चा का एजेंडा तैयार

Fri, 16 Feb 2018 11:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 16 Feb 2018 11:38 AM IST
विज्ञापन
RSS chief mohan bhagwat arrived varanasi
वाराणसी कैंट स्टेशन पर संघ प्रमुख - फोटो : अमर उजाला
सरसंघ चालक डॉ. मोहन भागवत गुरुवार को पटना से काशी पहुंचे। श्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन से सवा तीन बजे प्लेटफार्म नंबर पांच पर आए। यहां से स्वयंसेवकों के अलावा पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा में उन्हें बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचाया।
विज्ञापन


जहां पांच दिवसीय काशी प्रवास पर पहुंचे संघ प्रमुख ने कुछ देर विश्राम के बाद देर शाम कोर कमेटी के पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान चर्चा के लिए एजेंडा तैयार किया गया। संघ प्रमुख शुक्रवार की सुबह नौ बजे संकुल में सत्र का उद्घाटन करेंगे।
विज्ञापन


सामाजिक समरसता, ग्राम विकास, गौ रक्षा, कुटुंब प्रबोधन, विचार परिवार, संगठन के कार्य पर वृहद मंथन होगा। इसके आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। 20 फरवरी तक संघ प्रमुख के प्रवास के दौरान संकुल में प्रतिदिन सुबह शाखा लगेगी। इसके बाद सुबह नौ बजे से सत्र चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन एक से डेढ़ घंटे के चार से पांच सत्र चलेंगे। जिसमें अलग-अलग पदाधिकारियों से चर्चा कर फीडबैक लेकर मार्गदर्शन किया जाएगा। संघ प्रमुख 17  फरवरी को अस्सी घाट पर होने वाले शास्त्रार्थ में भी जा सकते हैं। 18 को संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित संघ समागम में हिस्सा लेंगे। 

19 फरवरी को प्रांतों के  वरिष्ठ पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। भाजपा संग समन्वय बैठक 20 को होगी। इसके बाद वे संघ मुख्यालय नागपुर रवाना हो जाएंगे। संगठन को मजबूती देने के लिए संघ प्रमुख की पाठशाला में हिस्सा लेने के लिए देर रात तक सभी पदाधिकारी पहुंच चुके हैं।

इनमें आठ केंद्रीय पदाधिकारी, क्षेत्र के 33 कार्यकर्ता, चारों प्रांतों काशी, गोरक्ष, अवध, कानपुर  के 49 राजकीय जिलों, संघ रचना के 88 जिलों के 1270 जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी आ चुके हैं।
 

संघ प्रमुख के सामने खुल गई तैयारियों की पोल

RSS chief mohan bhagwat arrived varanasi
पांच दिवसीय काशी प्रवास पर पटना से दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंचे सर संघ चालक - फोटो : अमर उजाला
संघ प्रमुख मोहन भागवत के सामने प्रशासनिक तैयारियों की पोल खुल गई। जब संघ प्रमुख श्रमजीवी एक्सप्रेस से कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच पर उतरने के बाद लिफ्ट से बाहर आए, तब तक उनकी गाड़ी के दोनों तरफ दूसरी गाड़ियां खड़ी हो गई थीं।

दोनों तरफ गाड़ी में बैठने का रास्ता न होने पर उन्होंने वहां मौजूद पुलिस प्रशासन के अधिकारियों से पूछा ये क्या है। इस पर आनन-फानन में दूसरी गाड़ी मंगाकर आगे लगाई गई। इसका नतीजा यह हुआ कि जो फ्लीट तत्काल रवाना होनी चाहिए थी, उसे 10 मिनट और लग गए।

समन्वय बैठक के लिए भाजपा आज तय करेगी नाम
संघ की भाजपा संग 20 फरवरी को होने वाली समन्वय बैठक में पार्टी नेता का नाम शुक्रवार को तय हो जाएगा। सूत्रों की मानें तो अब तक संघ की ओर से हरी झंडी नहीं मिली है। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आने की संभावना है। इसके अलावा समन्वय बैैठक में शामिल होने वाले नेताओं का नाम शुक्रवार को तय होगा।

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में 18 फरवरी को होने वाले संघ समागम की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रवेश शुल्क के अलावा 21 हजार स्वयंसेवकों के गणवेश की व्यवस्था कराई जा रही है लेकिन कहीं टोपी की कमी है तो कहीं मोजे और कपड़ों की कमी है। इसकी व्यवस्था की जा रही है, ताकि संघ प्रमुख के कार्यक्रम में सभी स्वयंसेवक गणवेश में आएं। 

दीनदयाल हस्तकला संकुल में संघ प्रमुख के काशी प्रवास के दौरान होने वाली बैठकों में 46 आनुषांगिक संगठनों के साथ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। संघ के केंद्रीय पदाधिकारियों में दत्तात्रेय होसबोले, रामाशीष, अनिल ओक और शिवनारायण यहां आ चुके हैं। प्रवास में होने वाले सत्रों किए जाने वाले विचार-विमर्श की रूपरेखा तैयार की गई है। इन पर वृहद चर्चा शुक्रवार से शुरू होकर 20 फरवरी तक चलेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed