फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RSS chief gives advise for women reservation

मोहन भागवत की सलाह, जरूरत पड़ने पर महिला आरक्षण का बनाएं माहौल

Wed, 14 Nov 2018 11:56 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Updated Wed, 14 Nov 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
RSS chief gives advise for women reservation
मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काशी में छह दिवसीय प्रचारक वर्ग शिविर में चौथे दिन महिलाओं को समानता के अधिकार और एक समान शिक्षा पर मंथन हुआ। बुधवार को सर संघ चालक मोहन भागवत ने संदेश दिया कि महिलाओं को हर क्षेत्र में बराबरी का अधिकार मिले।
विज्ञापन


महिला आरक्षण पर मत व्यक्त करते हुए कहा गया कि जरूरत पड़ने पर इस प्रकार का माहौल बनाया जाए। अमीर और गरीब के बच्चों की शिक्षा में भेदभाव खत्म कर सभी को एक तरह की शिक्षा व्यवस्था को आवश्यक बताया गया।
विज्ञापन


स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद बढ़ाने के लिए भारतीय मूल्यों के तहत अनुसरण करने की जरूरत पर बल दिया गया। संघ जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि च गरीयसी की धारणा को अगली पीढ़ी में अधिक सलीके से प्रचारित करने पर बल दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संघ चाहता है कि महिलाओं को वह सारे अधिकार मिलें, जो पुरुष को मिले हुए हैं। एक महिला में कम से कम दो परिवारों को सुधारने की क्षमता होती है। एक अपने घर को और दूसरा ससुराल का परिवार। महिलाओं को इतना सशक्त बनाया जाए कि उन्हें किसी पर निर्भर न होना पड़े।


इससे पहले राज्य-केंद्र सरकार के सामंजस्य पर विमर्श हुआ। इसके लिए संघ के कामकाज में आने वाले परेशानी और राज्य और केंद्र सरकार के कामकाज के साथ कमियों की दूर करने के लिए फीडबैक लिया जा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed