फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS Yadav's benami properties on radar of ED

ED के रडार पर आरएस यादव की बेनामी संपत्तियों के हिस्सेदार भी

Fri, 04 Aug 2017 04:15 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 04 Aug 2017 04:15 PM IST
विज्ञापन
RS Yadav's  benami properties on radar of ED
निलंबित एआरटीओ आरएस यादव - फोटो : अमर उजाला
भ्रष्टाचार के आरोप में जिला जेल में बंद चंदौली के निलंबित एआरटीओ आरएस यादव की बेनामी संपत्तियों में कौन-कौन हिस्सेदार हैं, इसकी तस्दीक के लिए प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम गुरुवार को लगातार दूसरे दिन शहर में डेरा डाले रही।  
विज्ञापन


पता लगाया जा रहा है कि आखिर किस-किसके नाम पर आरएस यादव ने संपत्तियां खरीदी हैं और वो लोग कौन हैं। सूत्रों की मानें तो आरएस के करीबी कुछ और सफेदपोश चिह्नित कर लिए गए हैं। साथ ही, ईडी ने विजिलेंस से भी जानकारी मांगी है कि अब तक आरएस और उसके करीबियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


ईडी की कार्रवाई से आरएस के परिवारीजनों में हड़कंप की स्थिति है जबकि करीबियों में कई भूमिगत हो गए हैं। आरएस के करीबियों से पूछताछ के लिए डेढ़ सौ से ज्यादा सवालों की प्रश्नावली ईडी ने तैयार की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय की पांच टीमोें ने बुधवार को एआरटीओ आरएस यादव और उसके सीए के कार्यालय सहित चार ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान 23 लाख रुपये और करोड़ों की संपत्ति से जुड़े कागजात ईडी की टीमों ने जब्त किए थे।

ईडी की चार टीमें गुरुवार को वापस लौट गईं जबकि एक टीम अब भी शहर में ठहरी हुई है। सूत्रों का कहना है कि जिन सफेदपोशों को ईडी ने आरएस के करीबी के तौर पर चिह्नित किया है, उनसे आरएस के कारोबारी संबंध थे।

कई जगह दोनों पक्षों की आपसी सहमति से संपत्तियों में निवेश किया गया था। पुख्ता साक्ष्य जुटाने के साथ ही तैयार की गई प्रश्नावली के आधार पर ईडी जल्द ही आरएस के परिवारीजनों और उसके करीबियों से पूछताछ कर सकती है। 

बलिया के एआरटीओ के खिलाफ विजिलेंस की जांच शुरू

RS Yadav's  benami properties on radar of ED
 बलिया के एआरटीओ प्रवर्तन राम सिंह यादव के खिलाफ विजिलेंस ने जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि एसपी विजिलेंस शिवशंकर सिंह ने की है। पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह ने राम सिंह यादव की शिकायत मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री और विजिलेंस से की थी।

प्रमोद सिंह के अनुसार उन्होंने जब बलिया एआरटीओ की शिकायत की तो उन्हें फोन कर धमकी दी गई। इस बारे में कैंट थाने में पूर्व सांसद रमाकांत यादव के पीए हरिश्चंद्र यादव और एआरटीओ राम सिंह यादव केे खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था।

उधर, विजिलेंस के अधिकारियों ने बताया कि जांच शुरू कर दी गई है मगर परिवहन विभाग के अधिकारियों का समुचित सहयोग नहीं मिल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed