फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Ropeway project in Varanasi Central government green signal Rs 461 crore approved work will start this month

Ropeway Project: वाराणसी में रोपवे के लिए केंद्र सरकार की हरी झंडी, 461 करोड़ रुपये मंजूर, जमीन के लिए अधिसूचना जारी

Sun, 10 Jul 2022 09:57 AM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 10 Jul 2022 09:57 AM IST
सार

दुनिया भर से बनारस आने वाले सैलानियों को अब भीड़भाड़ वाले इलाके कैंट स्टेशन से गौदौलिया तक के सफर के लिए रोपवे की सुविधा मिलेगी। 15 जुलाई को रोपवे की निविदा फाइनल होगी। 

विज्ञापन
Ropeway project in Varanasi Central government green signal Rs 461 crore approved work will start this month
रोपवे (सांकेतिक)। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

वाराणसी में रोपवे निर्माण के लिए केंद्र सरकार की स्टैंडिंग फाइनेंस कमेटी ने 461 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है। शनिवार को हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सड़क परिवहन मंत्रालय के सचिव गिरधर अरमाने ने समीक्षा की। उन्होंने वित्त सहित कई बिंदुओं पर चर्चा के बाद रोपवे के लिए हरी झंडी दी।

विज्ञापन


कमेटी ने प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण से स्वीकृति के स्तर पर बातचीत की। मंत्रालय के सचिव ने लॉजिस्टिक और मोबलाइजेशन के संबंध में मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल से पूछा। मंडलायुक्त ने सभी जानकारी दी। कांफ्रेंस में शामिल वीडीए उपाध्यक्ष ईशा दुहन ने बताया कि कुछ शंकाएं लॉजिस्टिक और मोबलाइजेशन को लेकर थीं। जिसका यहां के अधिकारियों ने समाधान किया।

विज्ञापन

रोपवे में 22 केबल और 30 ट्रॉली होगी

यहां से जो डीपीआर भेजी गई थी, उसके एक-एक बिंदु पर सिलसिलेवार वित्त मंत्रालय के अधिकारियों संग चर्चा हुई। बैठक में वीडीए के सचिव सुनील वर्मा ने कहा कि रोपवे में 22 केबल और 30 ट्राली होगी। 15 जुलाई को रोपवे की निविदा फाइनल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीए के टाउन प्लानर मनोज कुमार ने बताया कि वहां से स्वीकृति मिलने के बाद योजना तय होकर यहां आ जाएगी। फंड के लिए कमेटी की स्वीकृति मिल गई है। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा ने कहा कि रोपवे के निर्माण के लिए जहां जरूरत होगी वहां जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। इसके लिए पांच सदस्यीय कमेटी बना दी गई है। जो अपना काम जल्द शुरू करेगी।

कैंट से गोदौलिया तक होंगे पांच स्टेशन
कैंट से गोदौलिया तक 3.74 किमी का रोपवे निर्माण होगा। रोपवे के लिए पांच स्टेशन बनाए जाएंगे। इनमें कैंट के अलावा काशी विद्यापीठ, रथयात्रा, गिरजाघर, गोदौलिया चौराहा शामिल हैं। इसके लिए 16 हजार वर्ग मीटर जमीन की आवश्यकता होगी। मूलभूत सुविधाओं की शिफ्टिंग के लिए 136 करोड़ रुपये का प्रस्ताव वीडीए ने बनाया है।

जमीन के लिए अधिसूचना जारी, जल्द होगा अधिग्रहण

जमीन के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। जमीनों का अधिग्रहण जल्द होगा। जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। टीम आपत्ति लेगी और सुनवाई कर उसका निबटारा करेगी। इसके पूर्व जमीनों का मूल्यांकन किया जाएगा। कमेटी में डीएम के अलावा वीडीए उपाध्यक्ष, एडीएम फाइनेंस, एडीएम सब रजिस्ट्रार, वीडीए सचिव हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed