{"_id":"64dfb2c71d9d39ef6c01c3d8","slug":"rs-14-lakh-grabbed-on-pretext-of-sending-100-tons-of-potatoes-for-50-lakh-rupees-2023-08-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Varanasi: 50 लाख रुपये में सौ टन आलू भेजने का झांसा देकर हड़प लिए 14.95 लाख रुपये, व्यापारी ने कराया मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi: 50 लाख रुपये में सौ टन आलू भेजने का झांसा देकर हड़प लिए 14.95 लाख रुपये, व्यापारी ने कराया मुकदमा
Fri, 18 Aug 2023 11:34 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:34 PM IST
सार
वाराणसी के व्यापारी को आलू भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने 14 लाख 95 हजार रुपये हड़प लिए। 50 लाख रुपये में सौ टन आलू भेजने की बात हुई थी। पीड़ित ने कैंट थाने की मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वाराणसी के व्यापारी को आलू भेजने का झांसा देकर दो लोगों ने 14 लाख 95 हजार रुपये हड़प लिए। प्रकरण को लेकर व्यापारी योगेश कुमार की तहरीर के आधार पर निखिल कुमार सिंह और रंजन कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कैंट थाने की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
नदेसर क्षेत्र के व्यापारी योगेश कुमार ने बताया कि उनकी फर्म आलू से संबंधित उत्पाद तैयार करती है। आलू की थोक सप्लाई के लिए निखिल कुमार सिंह से फोन पर उनकी बात हुई। निखिल कुमार सिंह ने 50 लाख रुपये में सौ टन आलू भेजने की बात कही। सौदा तय होने पर उन्होंने कचहरी स्थित एसबीआई की शाखा से नई दिल्ली स्थित निखिल के बैंक खाता में 15 लाख रुपये भेजने का प्रयास किया।
विज्ञापन
बैंक ने दूसरे बैंक में इतनी बड़ी रकम भेजने से इन्कार कर दिया। इस पर निखिल कुमार सिंह ने उन्हें रंजन कुमार के एसबीआई के खाते में पैसा भेजने को कहा। इस पर उन्होंने दो चेक और नकदी के माध्यम से 14 लाख 95 हजार रुपये का भुगतान किया। पैसा ट्रांसफर होने के बाद भी निखिल कुमार सिंह और रंजन कुमार ने कहा कि उन्हें भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
योगेश ने कहा कि उन्हें आशंका है कि उनका पैसा निखिल और रंजन के द्वारा छल व धोखाधड़ीपूर्वक हड़प लिया गया है। इस संबंध में इंस्पेक्टर कैंट प्रभुकांत ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।