फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   RS 10 lakh extortion money demanded from doctor in varanasi in name of Jhunna Pandit

Varanasi: जेल में बंद झुन्ना पंडित के नाम पर डॉक्टर से मांगी 10 लाख की रंगदारी, एक गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 11:04 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Nov 2022 11:04 PM IST
सार

वाराणसी के अर्दली बाजार महावीर मंदिर स्थित वंशिका चिल्ड्रेन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक वर्मा से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई।

विज्ञापन
RS 10 lakh extortion money demanded from doctor in varanasi in name of Jhunna Pandit
डॉक्टर से रंगदारी मांगी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वाराणसी के अर्दली बाजार महावीर मंदिर स्थित वंशिका चिल्ड्रेन अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दीपक वर्मा से दस लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। जेल में बंद झुन्ना पंडित के नाम से धमकी भरा पत्र लेकर अस्पताल पहुंचे आरोपी युवक को कैंट पुलिस ने रविवार की रात गिरफ्तार किया। अस्पताल के प्रबंधक की तहरीर पर रंगदारी समेत अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


अस्पताल के प्रबंधक जगतगंज निवासी राजीव सिंह के अनुसार रात 8.55 बजे अस्पताल गेट के बाहर खड़ा था। इस बीच एक युवक आया और चिकित्सक डॉ दीपक वर्मा को पूछने लगा। अस्पताल में चिकित्सक के नहीं होने पर लिफाफा युक्त पत्र थमाया और कहा कि यह चिकित्सक को दे देना।
विज्ञापन


लिफाफा खोलकर पत्र पढ़ा तो उसमें धमकी भरा पत्र झुन्ना पंडित के नाम से था और डॉ. दीपक वर्मा को संबोधित करते हुए दस लाख रुपये रंगदारी मांगी गई। दस लाख नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी की बातें लिखी गईं। इस बीच  अस्पताल के अन्य कर्मियों ने पत्र देने वाले व्यक्ति को पकड़ा और कैंट पुलिस को सौंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैंट इंस्पेक्टर प्रभुकांत के अनुसार चंदौली के धानापुर थाना अंतर्गत बसगांवा निवासी जयप्रकाश यादव को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की पूछताछ में जयप्रकाश यादव ने बताया कि उसे जेल में बंद झुन्ना पंडित की ओर से कहा गया था कि यह पत्र जाकर चिकित्सक को देना है। आरोपी से पूछताछ जारी है। चंदौली की धानापुर पुलिस से भी आरोपी के बारे में तस्दीक कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed