आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई: ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला बरामद, छह आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
Varanasi News: रेलवे सुरक्षा बल रेल संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार तत्परता से काम कर रहा है। इसी क्रम में टीम ने ट्रेन से चोरी हुआ पान मसाला बरामद करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल में रेलवे सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई की है। ट्रेन के कोच से चोरी हुई रेल संपत्ति को घटना के मात्र तीन दिनों में बरामद कर लिया गया है। इस मामले में कुल छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देश और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पंकज चुघ के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल रेल संपत्ति की सुरक्षा और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए लगातार तत्परता से काम कर रहा है। यह चोरी 20 अगस्त को सलेमपुर-पिवकोल स्टेशनों के बीच हुई थी। चोरी हुए सामान में बुकशुदा पान मसाला शामिल था।
चोरी का विवरण और बरामदगी
चोरी की सूचना मिलने पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी में मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, वाराणसी और सहायक सुरक्षा आयुक्त, छपरा के दिशा-निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी और सीआईबी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। 23 अगस्त को चोरी की गई रेल संपत्ति के कुल छह बंडल पान मसाला बरामद किए गए, जिनकी कीमत 10,002 रुपये है। चोरी का माल ले जाने में इस्तेमाल किया गया टाटा मैजिक लोडर भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त और टीम की भूमिका
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में राजेश कुमार, कन्हैया, संतोष दुबे, भीमबाबू, मुन्ना प्रसाद और सरजू प्रजापति शामिल हैं। मुन्ना प्रसाद चोरी के माल का खरीदार है, जबकि सरजू प्रजापति प्रयुक्त वाहन का मालिक और चालक है। इस कार्रवाई में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भटनी और सीआईबी टीम के उप निरीक्षक उमाकांत मिश्रा, उप निरीक्षक कप्तान सिंह, उप निरीक्षक अवनीश कुमार राय, हेड कांस्टेबल रामशकल, हेड कांस्टेबल अखिलेश्वर कुशवाहा, कांस्टेबल अनुराग प्रताप सिंह और कांस्टेबल सुनील कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।